Home Delhi दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में एनआरआई महिला के साथ रेप

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में एनआरआई महिला के साथ रेप

0
दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में एनआरआई महिला के साथ रेप
NRI woman raped in Delhi
NRI woman raped in Delhi
NRI woman raped in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक एनआरआई महिला के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला को नया बिजनेस करने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। जहां पर शराब पीने के बाद उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

पीडि़ता का आरोप है कि उसकी शिकायत पर न्यू फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ रोटोरूआ न्यूजीलैंड में रहती है। महिला का आरोप है सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में अपने पति के साथ दिल्ली आई थी। वह लोग नई दिल्ली स्थित सूर्या होटल में ठहरे थे।

उन्हें महारानी बाग निवासी विशाल के साथ नया बिजनेस शुरू करना था। इस दौरान दोनों पक्षों में बातचीत होती रही। पहली मीटिंग गोल्फ क्लब में हुई। जहां पर बिजनेस को लेकर काफी देर तक बातचीत होती रही। इस दौरान महिला के पति ने विशाल को गिफ्ट भी दिया।

आरोपी ने महिला के साथ जल्द ही नया बिजनेस शुरू करने का वादा किया। घटना वाले दिन सुबह में वह गुरुग्राम गए थे। शाम को वह अपने होटल वापस चली गई। महिला का पति भी अपने दोस्त के पास गया था। तब विशाल ने फोन किया और अपने घर पर डिनर और बिजनेस की बात करने के बहाने बुलाने लगा।

महिला ने कहा कि उसके पास ड्राइवर नहीं है। तब वह खुद ही अपनी कार लेकर सूर्या होटल आया और अपने कमरे में लेकर गया। जहां पर बिजनेस की बातचीत के दौरान दोनों ने शराब भी पी। उसके बाद विशाल उसका हाथ पकड़ कमरे में ले गया। जहां पर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे कार में बैठाकर होटल लॉबी में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता होटल स्टाफ की मदद से अपने कमरे में पहुंची, जहां पर महिला का पति मौजूद था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला का आरोप है कि घटना के इतने दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।