Home Headlines भाजपा नेत्री की बिल्डिंग के बाहर बदमाशों ने अश्लील पर्चे लगाए

भाजपा नेत्री की बिल्डिंग के बाहर बदमाशों ने अश्लील पर्चे लगाए

0
भाजपा नेत्री की बिल्डिंग के बाहर बदमाशों ने अश्लील पर्चे लगाए

bjp bhopal

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेत्री के अश्लील पर्चे मल्टी पर लगा दिए। महिला नेत्री को जब इसकी सूचना मिली तो उसने मिसरोद थाने पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।

पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत पर उसके अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अश्लील पर्चे लगाने का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार जाटखेड़ी स्थित मल्टी में भाजपा की महिला नेत्री अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला का पति निजी कंपनी में काम करता हैं।

शनिवार सुबह मल्टी में कुछ अज्ञात लोगों ने महिला नेत्री और उनकी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे चिपका दिए। मल्टी में रहने वाले अन्य लोगों ने उन्हे बताया कि उनके खिलाफ जगह-जगह अश्लील पर्चे लगे हैं। जिसके बाद उन्होने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत मिसरोद थाने में शिकायती आवेदन के जरिये की।

पुलिस ने आवेदन जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अश्लील पर्चों में महिला के चरित्र को लेकर अश्लील बातें लिखीं है। उस पर देहव्यापार कराने की बात भी पर्चे में लिखी है। इतना ही नहीं उसकी बेटी को लेकर भी इन पर्चो में अभद्र बातें लिखी हैं।

मामले में पुलिस को आस पास में ही रहने वाले असामाजिक तत्वों पर संदेह है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही अरोपी को तलाश लिया जाएगा। पूर्व में महिला नेत्री दुर्गा नगर बागसेवनिया में रहती थी। वहां से पार्षद चुनाव भी लड़ चुकी हैं।