Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Odisha Health Minister Atanu Sabyasachi Nayak resigns after sum Hospital fire
Home Odisha Bhubaneswar सम अस्पताल हादसा: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सव्यसाची नायक का इस्तीफ़ा

सम अस्पताल हादसा: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सव्यसाची नायक का इस्तीफ़ा

0
सम अस्पताल हादसा: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सव्यसाची नायक का इस्तीफ़ा
Odisha Health Minister Atanu Sabyasachi Nayak resigns after sum Hospital fire
Odisha Health Minister Atanu Sabyasachi Nayak resigns after sum Hospital fire
Odisha Health Minister Atanu Sabyasachi Nayak resigns after sum Hospital fire

भुवनेश्वर। सम अस्पताल अग्निकांड मामले में राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अतनु सव्यसाची नायक ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री नायक ने अपना त्यागपत्र उनके पास भेजा है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा को उन्होंने राज्यपाल के पास भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना के बाद श्री नायक चौतरफा दबाव में थे। राजनीतिक पार्टियों द्वारा उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को ही बीजद ने उनके इस्तीफे की मांग को अतार्किक बताया था। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

https://www.sabguru.com/major-fire-breaks-bhubaneswar-sum-hospital/

https://www.sabguru.com/odisha-hospital-fire-sum-hospital-owner-manoj-nayak-surrenders/