Home Odisha Bhubaneswar सम अस्पताल के मालिक मनोज नायक ने किया आत्म समर्पण

सम अस्पताल के मालिक मनोज नायक ने किया आत्म समर्पण

0
सम अस्पताल के मालिक मनोज नायक ने किया आत्म समर्पण
odisha hospital fire : sum hospital owner Manoj Nayak surrenders
odisha hospital fire : sum hospital owner Manoj Nayak surrenders
odisha hospital fire : sum hospital owner Manoj Nayak surrenders

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर सम अस्पताल अग्निकांड मामले में इसके मालिक मनोज नायक ने गुरुवार सुबह खंडगिरि थाने में आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बुधवार शाम को उन्हें पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। उनकी पत्नी शाश्वती दास के नाम पर भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। दोनों शिक्षा व अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को सम अस्पताल में भीषण आग लग जाने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अग्निशमन विभाग व डीएमईटी की ओर से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।