Home Headlines ओलंपिक हॉकी : जर्मनी ने भारत को 2-1 से हराया

ओलंपिक हॉकी : जर्मनी ने भारत को 2-1 से हराया

0
ओलंपिक हॉकी : जर्मनी ने भारत को 2-1 से हराया
Olympic men's Hockey : Germany beat India by 2-1 after last gasp winner
Olympic men's Hockey : Germany beat India by 2-1 after last gasp winner
Olympic men’s Hockey : Germany beat India by 2-1 after last gasp winner

रियो डी जेनेरियो। आखिरी समय में रुफर क्रिस्टोफर के बेहतरीन गोल की बदौलत जर्मनी ने भारत को 2-1 से हरा दिया। क्रिस्टोफर ने मैच खत्म होने के मात्र 3 सेकेंड पहले गोल कर जर्मनी को जीत दिलायी।

दूसरे क्वार्टर में मैच के 18वें मिनट में जर्मनी के वेलेन निकलेस ने गोल कर जर्मनी को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसके पांच मिनट बाद ही रुपिन्दर पाल सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। दूसरा क्वार्टर इसी स्कोर पर खत्म हुआ।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शनर किया और एक दूसरे के डी में काफी आक्रमण किये। लेकिन दोनों ही टीमों को गोल करने में सफलता नहीं मिली और तीसरा क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ।

चौथे क्वार्टर के पांचवें मिनट में जर्मनी को पेनल्टी कार्नर भी मिला, लेकिन कप्तान श्रीजेश ने खूबसूरती से गोल बचा लिया।

हालांकि चौथे क्वार्टर में भारत को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। मैच खत्म होने के मात्र 3 सेकेंड पहले क्रिस्टोफर ने गोल कर जर्मनी को 2-1 से जीत दिलाई।