Home Delhi सुसाइड पर सियासत : केजरीवाल आरके पुरम थाने से रिहा

सुसाइड पर सियासत : केजरीवाल आरके पुरम थाने से रिहा

0
सुसाइड पर सियासत : केजरीवाल आरके पुरम थाने से रिहा
OROP row : arvind Kejriwal refuses to leave RK Puram police station, says delhi police
OROP row : arvind Kejriwal refuses to leave RK Puram police station, says delhi police
OROP row : arvind Kejriwal refuses to leave RK Puram police station, says delhi police

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या मामले में दिनभर सियासत करने के बाद बुधवार देर रात तक आप का प्रदर्शन आरके पुरम थाने के बाहर जारी रहा।

एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरके पुरम थाने में डटे रहे तो पार्टी के तमाम कार्यकर्ता आरके पुरम थाने के बाहर जमा रहे। रात 12 बजे के करीब केजरीवाल को थाने से रिहा कर दिया गया।

आठ घंटे हिरासत में रखने के बाद दिल्ली पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिहा कर दिया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के तमाम नेता और विधायक आरके पुरम थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे और मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी करते रहे। संजय सिंह, कुमार विश्वास और दिलीप पाण्डेय आरके पुरम थाने के अंदर मुख्यमंत्री केजरीवाल से साथ थे।

ओखला से आप विधायक आमानतुल्लाह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को जबरन आरके पुरम थाने में बैठकर रखा है। इसलिए पार्टी थाने के बार प्रदर्शन कर रही है। केजरीवाल रामकिशन ग्रेवाल के परिवार से मिलने हरियाणा जाएंगे।

केजरीवाल को देर शाम पौने 8 बजे हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें आरके पुरम थाने ले जाया गया।

https://www.sabguru.com/orop-suicide-takes-a-political-turn-after-rahul-gandhi-arvind-kejriwal-detentions/