Home Headlines प्रेमिका की हत्या के दोषी पिस्टोरियस को 5 साल जेल

प्रेमिका की हत्या के दोषी पिस्टोरियस को 5 साल जेल

0
oscar pistorius
oscar pistorius starts five years prison sentence for culpable homicide of girlfriend reeva steenkamp

प्रिटोरिया। अपनी प्रेमिका रेवा स्टीनकैम्प की गैरइरादतन हत्या के दोषी पाए गए दक्षिण अफ्रीका के पैरा एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई।…

पिस्टोरियस ने पिछले साल 14 फरवरी को अपने घर के शौचालय से अपनी प्रेमिका पर गोली चलाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

oscar

प्रिटोरिया उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थोकोसिले मासिपा ने 12 सिंतबर को पिस्टोरियस को गैरइरादतन हत्या का दोषी ठहराया था। साथ ही वह पिछले साल जनवरी में जोहान्सबर्ग के एक रेस्तरां में गोली चलाने के दोषी भी पाए गए थे।

friend

उल्लेखनीय है कि पिस्टोरियस पर गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का मामला भी चल रहा है। अभियोजन पक्ष ने पिस्टोरियस को कम से कम 10 साल जेल की सजा देने का अनुरोध अदालत से किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here