Home Business Gadget 1.2 अरब लोग हर महीने करते हैं फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल

1.2 अरब लोग हर महीने करते हैं फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल

0
1.2 अरब लोग हर महीने करते हैं फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल
over 1.2 billion people using Facebook Messenger every month

over 1.2 billion people using Facebook Messenger every month

न्यूयार्क। दुनियाभर में 1.2 अरब से ज्यादा लोग हर महीने फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल लोगों और व्यवसायों से संपर्क करने के लिए करते हैं। पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने समूह वीडियो कॉलिंग को अपनी मैसेंजर सेवा के साथ जोड़ा है।

HOT NEWS UPDATE अभी ATM से पैसे निकालना है खतरनाक ? जानें RBI ने क्या कहा

इसमें स्टिकर्स, मास्क्स, फ्रेम्स, इफेक्ट्स प्रीलोडेड हैं, साथ ही इससे फोटो और वीडियो को भी साझा किया जा सकता है। यह अपने जीवन के हर पल को साझा करने का आसान और मजेदार तरीका है।

HOT NEWS UPDATE दुनिया के विशालकाय जानवर

फेसबुक के मैसेजिंग उत्पाद के उपाध्यक्ष डेविड मारकस ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि मुझे कई असरदार कहानियां सुनने को मिलती है कि किस प्रकार हमारा उत्पाद आपके दैनिक जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। तो हम सब जो मैसेंजर पर हैं, उन्हें मैं दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कुछ अच्छा और आपके लिए सार्थक बनाने का मौका दिया।

HOT NEWS UPDATE देखें दुनिया के 10 विचित्र पेड़ जानकर होजाएंगे हैरान

कंपनी ने मैसेंजर को और मजेदार बनाने के लिए मेंशंस और रिएक्शंस लांच किया है। पिछले महीने फेसबुक मैसेंजर ने एक नया फीचर लाइव लोकेशन जोड़ा था जो यूजर्स को अपना लोकेशन रियल टाइम में साझा करने की सुविधा देता है।

HOT NEWS UPDATE खा गये अपने मालिकों को ही ये 10 पालतू जानवर

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE