Home Entertainment ऐ दिल है मुश्किल : थकने के बाद रणबीर-अनुष्का ने ली झपकी

ऐ दिल है मुश्किल : थकने के बाद रणबीर-अनुष्का ने ली झपकी

0
ऐ दिल है मुश्किल : थकने के बाद रणबीर-अनुष्का ने ली झपकी
overworked Ranbir kapoor and Anushka sharma take a nap on the sets of ae dil hai mushkil
overworked Ranbir kapoor and Anushka sharma take a nap on the sets of ae dil hai mushkil
overworked Ranbir kapoor and Anushka sharma take a nap on the sets of ae dil hai mushkil

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को बेहतर बनाने के लिए रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से खूब काम ले रहे हैं।

करण जौहर वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ नामक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। करण जौहर ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का दूसरा शेड्यूल लंदन में शुरू कर दिया है।

करण इस फिल्म को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वो फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से भी खूब काम ले रहे हैं।

overworked Ranbir kapoor and Anushka sharma take a nap on the sets of ae dil hai mushkil
overworked Ranbir kapoor and Anushka sharma take a nap on the sets of ae dil hai mushkil

करण जौहर ने अपने टिवटर अकाउंट पर रणबीर और अनुष्का की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों घंटों तक काम करने के बाद नींद की झपकी लेते दिख रहे हैं।

तस्वीर के साथ करण ने लिखा कि ऐ दिल है मुश्किल का नॉन-स्टॉप शूट। कास्ट और क्रू ने बहुत काम किया। इसकी एक झलक।

रणबीर और अनुष्का इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉबे वेलवेट’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में करण जौहर भी अहम किरदार में थे।

उल्लेखनीय है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और इमरान अब्बास की भी अहम भूमिका है।

चर्चा है कि फिल्म में अनुष्का एक लंदन बेस्ड लड़की के रोल में हैं जबिक इमरान उनके बॉयफ्रेंड का रोल कर रहे हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।