Home Breaking मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को पद्म विभूषण

मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को पद्म विभूषण

0
मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को पद्म विभूषण
Padma award 2017 : top honour for Murli Manohar Joshi and Sharad Pawar
Padma award 2017 : top honour for Murli Manohar Joshi and Sharad Pawar
Padma award 2017 : top honour for Murli Manohar Joshi and Sharad Pawar

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। सात लोगों को पद्म विभूषण, सात को पद्म भूषण और 72 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण इस बार महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मुरली मनोहर जोशी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा (मरणोपरांत), पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा (मरणोपरांत), आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव, अंतिरक्ष वैज्ञानिक प्रो उडिपी रामचंद्र राव, गायक एवं संगीतकार येसुदास को दिया जाएगा।

पद्म भूषण के लिए इस बार राजस्थान से विश्व मोहन भट्ट (कला-संगीत), उत्तर प्रदेश के प्रो (डॉ) देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य एवं शिक्षा), महाराष्ट्र से तेहेमंटन उदवादिया (चिकित्सा), गुजरात से रत्न सुंदर महाराज (अध्यात्म), बिहार से स्वामी निरंजना नंदा सरस्वती (योग), थाईलैंड से राजकुमारी महा चक्री श्रींधोर्न (साहित्य एवं शिक्षा), तमिलनाडु से सवर्गीय चो. रामास्वामी (साहित्य -शिक्षा एवं पत्रकारिता) को चुना गया है।

वहीं पद्म श्री के लिए चुने गए नामों में से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, गायक कैलाश खेर, पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर, शेफ संजीव कपूर, फिल्म समीक्षक भावना सोमैया प्रमुख हैं।

पद्म श्री के लिए इस बार विभिन्न क्षेत्रों से इन नामों को चुना गया हैः

कला-संगीत से बसंती बिष्ट (उत्तराखंड), कला-नृत्य से चेमानचेरी कुलपहीरामन नायर (केरल), अरुणा मोहंती (ओडिशा)।
कला-सिनेमा से भारती विष्णुवर्धन (कर्नाटक), साधु मेहर (ओडिशा)।
कला-संगीत से टी के मूर्ति (तमिलनाडु), लैशराम बिरेन्द्र कुमार सिंह (मणिपुर), कृष्ण राम चौधरी (उत्तर प्रदेश)।
कला चित्रकारी बाओवा देवी (बिहार), तिलक गीताइ (राजस्थान)।
कला- मूर्तिकला डॉ प्रो एक्का यादागिरी राव (तेलंगाना), कला-संगीत से जितेन्द्र हरिपाल(ओडिशा), कैलाश खेर (महाराष्ट्र), पारास्साला बी पोन्नाम्माल(केरल), सुकरी बोम्मागोड़ा(कर्नाटक), मुकुंद नायक (झारखंड), पुरुषोत्तम उपाध्याय (गुजरात), अनुराधा पौडवाल (महाराष्ट्र)।
कला रंगमंच से वारेप्पा नब शून्य (मणिपुर), सिविल सेवा से त्रिपुरानेनी हनुमान चौधरी (तेलंगाना), टी.के. विश्वनाथन (हरियाणा), कंवल सिब्बल (दिल्ली)।

साहित्य एवं शिक्षा से बिरखा बहादुर लिम्बू मूरिंगला(सिक्किम), एली अहमद (असम), डॉ नरेन्द्र कोहली (दिल्ली), प्रो जी वेंकटसुबईया(कर्नाटक), अकीथाम अचुथान नम्बूथरी ( केरल), काशी नाथ पंडिता (जम्मू-कश्मीर), कृष्ण शास्त्री छेमू (दिल्ली), हरिहर कृपालु त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), मिशेल दानिनो(तमिलनाडु), पूनम सूरी (दिल्ली), वी जे पटेल (गुजरात) वी कोटेश्वरम्मा(आंध्र प्रदेश)।
साहित्य एवं पत्रकारिता शिक्षा से बलबीर दत्त (झारखंड), भावना सौमेया (महाराष्ट्र)।
साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता से विष्णु पंड्या (गुजरात), चिकित्सा से डॉ सुब्रतो दास (गुजरात), डॉ भक्ति यादव (मध्य प्रदेश), डॉ. मोहम्मद अब्दुल वहीद (तेलंगाना), डॉ. मदन माधव गोडबोले ( उत्तर प्रदेश), डॉ देवेंद्र दयाभाई पटेल (गुजरात), प्रो हरकिशन सिंह (चंडीगढ़), डॉ. मुकुट मिंज (चंडीगढ़)।
पुरातत्व से अरुण कुमार शर्मा (छत्तीसगढ़), पाक कला संजीव कपूर(महाराष्ट्र)।
मार्शल आर्ट मीनाक्षी अम्मा (केरल)।
कृषि से गेनाभाई दारगाभाई पटेल (गुजरात)।
साइंस एंड इंजीनियरिंग से चंद्रकांत पिथावा (तेलंगाना)।
विज्ञान और इंजीनियरिंग से प्रो अजय कुमार रे (पश्चिम बंगाल)।
साइंस एंड इंजीनियरिंग से चिन्ताकिन्दी माल्लेशाम (आंध्र प्रदेश), जितेन्द्र नाथ गोस्वामी (असम)।
सामाजिक कार्य से दारिपाल्लि रमैय्या (तेलंगाना), गिरीश भारद्वाज(कर्नाटक), करिमुल हक(पश्चिम बंगाल), बिपिन गानात्रा (पश्चिम बंगाल), निवेदिता भिड़े रघुनाथ (तमिलनाडु), धर्माधिकारी अप्पासाहेब (महाराष्ट्र), बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने (पंजाब)।
खेल-क्रिकेट से विराट कोहली (दिल्ली), शेखर नायक (कर्नाटक)।
खेल-डिस्कस फेंको से विकासा गौड़ा ( कर्नाटक)।
खेल-एथलेटिक्स से दीपा मलिक (हरियाणा), मरियप्पन थान्गावेलु (तमिलनाडु)।
खेल-जिमनास्टिक्स से दीपा करमाकर (त्रिपुरा)।
खेल-हॉकी से पी आर श्रीजेश (केरल)।
खेल-कुश्ती से साक्षी मलिक (हरियाणा)।
व्यापार और उद्योग से मोहन रेड्डी वेंकटरमन बोदानापु( तेलंगाना)।
कला-संगीत से इमरात खान (एनआरआई/पीआईओ) (संयुक्त राज्य अमरीका)।
साहित्य एवं शिक्षा से अनंत अग्रवाल (एनआरआई/पीआईओ) (अमरीका)।
साहित्य एवं पत्रकारिता शिक्षा से एचआर शाह (एनआरआई/पीआईओ) (संयुक्त राज्य अमरीका)। दवा से सुनीति सुलैमान (मरणोपरांत) (तमिलनाडु)।
पुरातत्व से अशोक कुमार भट्टाचार्य (मरणोपरांत) (पश्चिम बंगाल)।
सामाजिक कार्य डॉ मापुस्कर (मरणोपरांत) (महाराष्ट्र)।
सामाजिक कार्य के लिए अनुराधा कोइराला (विदेशी) (नेपाल)।