
जायरा वसीम हिंदी फिल्म उद्योग की बेहतरीन कलाकार : आमिर खान

आमिर ने इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी
मुंबई, 4 अक्टूबर| आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेता-निर्माता आमिर खान ने इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी है। फिल्म प्रचार के सिलसिले में पहले वह सिंगापुर गए और अब इसी सिलसिले में तुर्की जा रहे हैं।आमिर ने बुधवार को ट्वीट किया, “इस्तांबुल के लिए विमान में! तुर्की यात्रा के लिए उत्सुक हूं।” आमिर खान प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और आकाश चावला के बैनर तले किरण राव और आमिर द्वारा निर्मित ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के लेखक और निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।
जायरा वसीम द्वारा अभिनीत फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
OH YES हंसी के ठहाके लगाने के लिए हो जाए रेडी
फकीर- आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है, आप भी कुछ खिलाओ।
चिंटु- ये लो हाजमोला
एक खूबसूरत लडकी बस स्टैंड पर खडी थी | एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं , आज दिन में कैसे निकल आया ?
लडकी बोली – अरे उल्लू तो रात को बोलता था , आज दिन में कैसे बोल रहा हैं |
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा -अपनी शादी के लिए ! तुम मां से मिलकर देखों |
प्रेमी बोला – नहीं डियर ! अब तुम्हारे सिवाय कोई दूसरी मेरे मन में नहीं बस सकती |
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पूछा – डियर ! मैं तुम्हारे पिताजी से शादी की बात किस समय करूं ?
प्रेमिका ने कहा – जब कभी मेरे पिताजी के पैर में जूते न हों |
यात्री ( अखबार पढते – पढते ) – अरे भाई कुली, मुझे उस डिब्बे मैं बिठाना , जहां बाते करने वाला कोई न हो , ताकि मैं अखबार पढ सकू |
कुली( बाबू जी ) – आप चिन्ता न करें , मैं आपको माल गाडी के डिब्बे में बिठाऊंगा |
पति – मुझे अपने ड्राइवर को डिसमिस करना पडेगा , कमबख्त ने चार बार मेरी जान ले ली होती |
पत्नी – उसे एक मौका और दीजिए ……..ना
पत्नी – सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला ?
पति – ओह ! कितने में ?
पत्नी – एक साइकिल के बदले में , कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोंगे |
पति – मैं इतना मूर्ख थोडे ही हूं , तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती हैं |
महात्मा ( शराबी से )- तुम्हारी श्वांस में शराब की ऐसी बदबू आती है कि तुम्हें स्वर्ग और नरक में जगह नहीं मिलेगी |
शराबी ( महात्मा से ) – मगर मरने के बाद मैं अपनी श्वांस यहीं छोड जाऊंगा |
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
झारखंड में महिला, उसके 2 बच्चों के शव बरामद
रांची, 4 अक्टूबर| झारखंड के धनबाद शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि न्यू कॉलोनी में बुधवार तड़के भैरव नाथ शर्मा की पत्नी अनुपमा कुमारी (24), बेटी आभा कुमारी (4) और बेटे अभय कुमार (3) मृत पाए गए।
शर्मा भी लापता हैं। उनके परिवार ने उनका भी अपहरण कर हत्या किए जाने की आंशका जताई है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात तक अभय का जन्मदिन मनाया जा रहा था।
योगी आदित्याथ कन्नूर में भाजपा की रैली में शामिल हुए
कन्नूर (केरल), 4 अक्टूबर| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानेम राजशेखरन द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल हुए। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने मंगलवार को पयन्नूर से ‘जन रक्षा यात्रा’ को शुरू किया था, जो 17 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम तक पहुंचने से पहले 11 जिलों से होकर गुजरेगी। आदित्यनाथ ने यहां एक मंदिर में पूजा करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत की।
यह पदयात्रा बुधवार को 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगी।
आदित्यनाथ शाम को यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) शिवप्रसाद शुक्ला, केरल के फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं।
इस मार्च का उद्देश्य ‘भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राजनीतिक हिंसा को उजागर करना है।’