Home Blog Page 1062

वह भी ना माना, मैं भी ना मानी…

सबगुरु न्यूज। दुनिया के रंग में वह रंगा था, वह केवल भौतिक सुखों के लिए ही काम करता था। हर रात की तन्हाई में मैं उसे बहुत समझाती और सत्य की दुनिया से रूबरू करवाती लेकिन वह नहीं मानता और वही करता जो वह चाहता। वह थका हारा सो जाता ओर मैं भी बैबस होकर शांत हो जाती।

‘गोलमाल अगेन’ की टिकटों की बुकिंग रिलीज से कई सप्ताह पहले से

'Golmaal Again' opens advance ticket bookings four weeks ahead
‘Golmaal Again’ opens advance ticket bookings four weeks ahead

मुंबई। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म की टिकटों की बुकिंग रिलीज से कई सप्ताह पहले ही शुरू कर दी है। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने इसके लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है।

ब्राजील की टीम से बाहर हुए मिडफील्डर डिएगो

0

रियो डी जनेरियो, 4 अक्टूबर| फ्लामेंगो मिडफील्डर डिएगो को बोलीविया और चिली के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में चोट के कारण शामिल नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील सेरी-ए लीग में फ्लामेंगो के खिलाफ खेले गए मैच में 32 वर्षीय खिलाड़ी डिएगो को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।

इस मैच में फ्लामेंगो को पोंटे प्रोटा क्लब से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

ब्राजील टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लास्मार ने कहा, “हमने डिएगो के पैर का स्कैन किया है, जिसमें उनके पैर की मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई है। इस कारण वह इन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।”

चिकित्सक लास्मार ने कहा कि ब्राजील के कोच तिते ने डिएगो के स्थान पर राष्ट्रीय टीम में किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं करने का फैसला किया है।

ब्राजील ने अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल कर लिया है। उसका सामना लापाज में गुरुवार को बोलीविया से और इसके पांच दिन बाद साओ पाउलो में चिली से होगा।

आंध्र प्रदेश : ओंगोल शहर में दंपती का अपहरण, हत्या

Couple Murdered After Being Kidnapped In Andhra Pradesh
Couple Murdered After Being Kidnapped In Andhra Pradesh

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में एक दंपति का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 28 सितम्बर से लापता दंपती का शव बुधवार को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर उस शख्स ने दंपती की हत्या कर दी जिसने उनसे 20 लाख रुपए का ऋण लिया था।

‘गोलमाल अगेन’ की टिकटों की बुकिंग रिलीज से कई सप्ताह पहले से

0

मुंबई, 4 अक्टूबर। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म की टिकटों की बुकिंग रिलीज से कई सप्ताह पहले ही शुरू कर दी है। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने इसके लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। रिलायंस एंटरटेंमेंट के सीओओ शिवाशिश सरकार ने कहा, “ट्रेलर की प्रतिक्रिया अभिभूत कर देने वाली है और हम फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों तक पहुंचने को उत्सुक हैं और इस दिवाली उन्हें ‘गोलमान अगेन’ देखने की हर वजह दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम पेटीएम के साथ सहयोग करने और अपनी फिल्म को ऐसी पहली फिल्म बनाने को लेकर खुश हैं जिसकी टिकटों की बुकिंग रिलीज से चार सप्ताह पहले ही शुरू हो गई।”

रोहित शेट्टी फिल्म्स और मंगलमूर्ति फिल्म्स के सहयोग से निर्मित ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।