
जेंडाया पहचानती हैं अपनी आवाज की शक्ति
लॉस एंजेलिस, 4 अक्टूबर| अभिनेत्री जेंडाया का कहना है कि उन्हें पिछले एक वर्ष से अपनी आवाज की ‘शक्ति’ का अहसास हुआ है। वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, जेंडाया ने ग्लैमर मैगजीन से कहा, “मैं कह सकती हूं कि मैं एक वर्ष पहले जैसी थी, अब वैसी नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, “सोशल प्लेटफार्म्स में वृद्धि के साथ मुझे एहसास हुआ कि मेरी आवाज उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है, जितना मैंने सोचा था।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यदि हर युवा अपनी आवाज की शक्ति को जान ले, तो चीजें काफी अलग होंगी।”
वेल्स के साथ विश्व कप क्वालीफायर मैच नहीं खेलेंगे चोटिल गारेथ
कार्डिफ, 4 अक्टूबर| पैर में चोट के कारण रियल मेड्रिड के फारवर्ड गारेथ बेल विश्व कप क्वालीफायर में वेल्स की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्स का सामना विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया और आयरलैंड से होगा। वेल्स के 28 वर्षीय खिलाड़ी गारेथ चोटिल होने के कारण करीब एक माह तक फुटबाल जगत से बाहर हो गए हैं। इस कारण अगर वेल्स नौ से 14 नवम्बर तक खेले जाने वाले प्ले-ऑफ मुकाबलों में स्थान हासिल कर लेता है, तो ऐसे में गारेथ का वेल्स की टीम में शामिल होना मुश्किल है।
विश्व कप क्वालीफायर के लिए ग्रुप-डी में शामिल वेल्स को अगर अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप में जगह बनानी है, तो उसे प्ले-ऑफ में स्थान हासिल करना होगा।
वेल्स की टीम में विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए गारेथ के स्थान पर टोम ब्रेडशॉ को शामिल किया गया है। हालांकि, गारेथ के न होने से वेल्स की विश्व कप में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।
कजाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे
अस्ताना, 4 अक्टूबर कजाकिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में मंगलवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्तहो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान के गृह मंत्रालय की इमरजेंसी सिचुएशंस कमिटी के प्रवक्ता रसलान इमानकुलोव ने बताया कि एक एन-28 एरो-मेडिकल विमान अलमाती क्षेत्र में शाम 7.15 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया।
विमान जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा, उसके आसपास के क्षेत्र में आग लग गई। बचावकर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कजाकिस्तान के निवेश और विकास मंत्रालय के नागरिक उड्डयन समिति के अनुसार, ईस्टविंग एयरलाइंस की यह उड़ान अलमाती से शिमकेंट जा रही थी।
लास वेगास कांड : हत्यारे स्टीफन पैडोक ने होटल सुइट में लगाए थे कैमरे
