Home Blog Page 1065

पराग्वे कोलंबिया का विश्व कप क्वालीफायर मैच फाइनल की तरह

0

बैरेंक्विला, 4 अक्टूबर डिफेंडर क्रिस्टियन जपाटा का कहना है कि कोलंबिया का विश्व कप क्वालीफायर में पराग्वे के खिलाफ खेले जाने वाला मैच फाइनल की तरह है। गुरुवार को खेले जाने वाले इस मैच के जरिए कोलंबिया की टीम अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करने की कोशिश करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोनमेबोल ग्रुप में शामिल 10 टीमों की सूची में जोस पेकेरमान की कोलंबियाई टीम 26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज ब्राजील से 11 अंक पीछे है।

कोलंबिया को अगर लगातार दूसरी बार विश्व कप में प्रवेश हासिल करना है, तो उसे गुरुवार को पराग्वे और इसके पांच दिन बाद पेरू के खिलाफ खेले जाने वाले दो क्वालीफायर मैचों को हर हाल में जीतना होगा।

जपाटा ने संवाददाताओं से कहा, “गुरुवार का मैच बिल्कुल अलग होने वाला है, क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए किसी फाइनल मैच से कम नहीं होगा।”

जपाटा ने कहा, “हम जानते हैं कि ये दो क्वालीफायर मैच काफी अलग हैं क्योंकि आप प्रतिद्वंद्वी टीम को आगे नहीं बढ़ने दे सकते। हमें मैच की समाप्ति के तय समय – 95 मिनटों तक अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखना होगा।”

जदयू नेता पर दहेज के लिए बहू की हत्या करने का आरोप

0

पटना, 4 अक्टूबर| बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के एक नेता पर दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जदयू नेता अरुण कुशवाहा पर उनकी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी बहू रीना देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारी रामबालक यादव ने बुधवार को बताया, “रीना देवी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में अरुण कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।”

राज्य के सत्तारूढ़ दल के नेता के खिलाफ यह आरोप लगने के दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज व बाल विवाह के खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू किया था।

रीना देवी की शादी 2015 में दीपक कुमार से हुई थी और उनका एक 11 माह का बेटा है।

पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले में रहने वाले रीना के पिता महेश भगत ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरुण कुशवाहा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है।

भगत ने लिखित शिकायत में कहा, “हमने शादी के समय अपनी बेटी के सुसराल वालों को नगद, जेवर और अन्य उपहार दिए थे, लेकिन वे गाड़ी की मांग कर रहे थे। जब मैंने इसे देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की तो उन्होंने मुझ पर दबाव बनाने के लिए मेरी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।”

जदयू नेता ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, “रीना का स्वास्थ्य पिछले छह महीनों से ठीक नहीं था और दुर्गा पूजा पर व्रत करने के बाद उसकी मौत हो गई।”

वहीं, खुद नीतीश कुमार ने यह कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के बाद बिहार, भारत का दूसरा राज्य हैं, जहां दहेज प्रताड़ना के मामले सबसे अधिक देखे जाते हैं।

केरल : BJP अध्यक्ष शाह के बाद योगी की पदयात्रा, लेफ्ट को घेरने की रणनीति

yogi adityanath joins jan raksha yatra in kerala
yogi adityanath joins jan raksha yatra in kerala

कननूर। केरल में बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी की जनसुरक्षा यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन है। इस यात्रा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शिरकत कर रहे हैं। वे कीचेरी से कन्नूर तक करीब 10 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) शिवप्रसाद शुक्ला, केरल के फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं। 15 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का आगाज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी 10 किमी की पदयात्रा कर की थी।

बाल और स्कीन को ऐसे बनाए सुंदर

hair and skin tips

अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें कभी भी गर्म पानी से ना धोए और चेहरे को भी गर्म पानी से ना धोए। गर्म पानी से धोने से त्वचा में कालापन आने लगता हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स की कैसे रखा जाए अपने त्वचा और बालों को आकर्षक। चिरोंजी में हैं कई तत्व जो आपको रखेंगे स्वस्थ

रूसी (डैंड्रफ) होने का कारण हवा में नमी कम होना है, और इसके लिए एंटी डैंड्रफ स्पा लिया जा सकता है, जो रूसी हटाने के साथ ही बालों का भी ख्याल रखता है। घरेलू उत्पादों के जरिए भी रूसी को हटाया जा सकता है।

गर्म पानी से बाल धुलने से बाल टूट सकते है, या रूखे हो सकते हैं।(VIDEO: साउथ एक्टर रवि तेजा के भाई की सड़क हादसे में हुई मौत) इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। प्लास्टिक या बोअर (सुअर) के बाल से बने ब्रश से कंघी करें। शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाकर बाल धुलने से भी आपके बाल मुलायम रहेंगे।

सिर्फ एक उपाय के करने से मिलेगी दर्द में राहत

अल्कोहल की ज्यादा मात्रा वाले हेयरस्प्रे का इस्तेमाल नहीं करें। इससे आपके बाल रूखे और टूट सकते हैं। बालों को स्टाइल करने जैसे कर्लिग (घुंघराला) आदि खासकर सर्दियों में करने से बचें।

कड़ी धूप, मौसम में बदलाव और ठंडी हवा के झोंके आपके बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर सकते हैं।(VIDEO: Trump और उनकी खूबसूरत पत्नी मोदी जी को छोड़ने आए) इसलिए बाहर निकलने के दौरान अपने बालों को हैट या स्कार्फ से ढक लें।

बालों को टूटने और रूखे होने से बचाने के लिए अच्छी कंपनी का कंडीशनर व हेयर सीरम लगाएं। इससे आपके बालों में नमी बरकरार रहेगी और आपके बाल टूटेंगे नहीं।

क्या आप पेट की चर्बी से परेशान हैं? जानें घर बैठे…

ऑर्गेनिक उत्पाद और विटामिन बालों के लिए अच्छे होते हैं।(VIDEO: 10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स जिसमे इंडिया के आगे) तेल से बाल की मालिश के बाद ऑर्गेनिक स्पा बालों के लिए बढिय़ा रहता है। प्राकृतिक उत्पादों के इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होंगे और उनमें चमक आएगी।

रोज फेसवॉश से चेहरा धुलकर टोनर लगाएं। सोने से पहले चेहरे को साफ कर मॉइस्चराइजर लगाएं।

सोने से पहले मेकअप हटाना नहीं भूलें। मॉइस्चराइजर युक्त मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें।

त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है।(VIDEO: कपिल शर्मा में इसने की लोट पॉट कर देने वाली कॉमेडी) अगर आपको अपना मॉइस्चराइजर ज्यादा तैलीय लगता है तो आप वाटर बेस्ड मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।

त्वचा पर जमी गंदगी हटाने और रोम छिद्रों को खोलने के लिए स्क्रब जरूर करें। इससे रक्त प्रवाह भी बना रहेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पर्दे पर अपने दादा की भूमिका निभाना नहीं चाहते जूनियर एनटीआर

चेन्नई, 4 अक्टूबर| तेलुगू फिल्म ‘जय लव कुश’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता जूनियर एनटीआर का कहना है कि उनमें अपने दादा दिग्गज तेलुगू अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी तारक रामाराव (एनटीआर) की भूमिका निभाने का साहस नहीं है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने पहले ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने दादा पर बन रही बायोपिक में अभिनय करेंगे? इस पर जूनियर एनटीआर ने आईएएनएस से कहा, “मुझमें उनकी भूमिका निभाने का साहस नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैं कर नहीं सकता, लेकिन मैं नहीं करना चाहता।”

एनटीआर की बोयोपिक उनकी विधवा लक्ष्मी पार्वती के नजरिए से दिखाई जाएगी और फिल्म का शीर्षक ‘लक्ष्मीज एनटीआर’ होगा।

हालांकि अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण अपने पिता की कहानी एक अलग ²ष्टिकोण से प्रदर्शित करना चाहते हैं। वहीं जूनियर एनटीआर का कहना है कि इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

जूनियर एनटीआर त्रिविक्रम के साथ अपनी आगामी फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिल्म का शीर्षक तय नहीं है।