online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
After the Anushka, this actress is about to become bride
अनुष्का शर्मा की गुपचुप शादी की बाद अब बी टाउन की एक एकट्रेस के दुल्हन बनने की खबर सामने आई है। अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड एकट्रेस सोनम कपूर दुल्हन बनने की तैयारी कर रही है। सोनम अगले साल यानि 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनम, आनंद आहूजा को काफी टाईम से डेट कर रहीं हैं। उनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक हो गई हैं जहां सभी रस्में होंगी। आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन है।
ED files chargesheet against businessman Gagan Dhawan
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली के व्यापारी गगन धवन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक आरोप-पत्र दाखिल किया। आरोप-पत्र अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा की अदालत में दाखिल किया गया, जिन्होंने जांच रपट पर विचार के लिए तीन जनवरी की तिथि तय की है।
Salman Khan is number one in earning, Priyanka Chopra, the only actress to make the top 10
बॉलीवुड के किंग भले ही शाहरूख खान हैं लेकिन कमाई के मामले में सलमान खान सबसे आगे हैं। साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में सलमान खान नंबर वन हैं। अभिनेत्रियों में अकेली प्रियंका चोपड़ा हैं जो यहां अपनी जगह बना पाई हैं।
1. सुरस्टार सलमान खान ने लगातार दूसरी बार इस लिस्ट के टॉप में अपनी जगह बनाई है. साल 2017 में सलमान खान ने 232.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। सलमान पिछले साल भी लिस्ट में नंबर वन पर रहे थे।
2. इस लिस्ट में दूसरा नंबर है शाहरुख खान का। शाहरुख भले ही सलमान को पछाड़ने में नाकाम रहे हो लेकिन 52 साल के किंग खान ने साल 2017 में 170.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।
3. लिस्ट में तीसरे पायदान पर है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। विराट की कमाई की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में 100.72 करोड़ रुपए की कमाई की है।
4. शाहरुख और सलमान के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार है अक्षय कुमार। साल 2017 में 98.25 करोड़ रुपए की कमाई है।
5. सचिन तेंदुकल फोर्ब्स की इस लिस्ट में पांचवे नंबर हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 2017 ने 82.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।
6. आमिर खान फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट 2017 में छठे पायदान पर हैं। आमिर ने साल 2017 में 68.75 करोड़ रुपए की कमाई की है.
7. फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट के टॉप 10 में एक मात्र महिला हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका ने साल 2017 में 68 करोड़ रुपए की कमाई की है।
8. क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट 2017 में आठवें स्थान पर अपनी जहग बनाई है। साल 2017 में 63.77 करोड़ रुपए की कमाई की है।
9. ऋतिक रोशन फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन कमाई के मामले में वो फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। साल 2017 की कमाई की बात करें तो ये 63.17 करोड़ रुपए है।
10. रणवीर सिंह फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट 2017 में दसवें पायदान पर हैं। साल 2017 में 62.63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
BOX OFFICE: ‘Tiger’ became the biggest Opener of the year
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीत लिया है। फ्लॉप फिल्म के बाद फैन्स के लिए सलमान की फिल्म बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट की तरह ही है। बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही उम्दा कलेक्शन का आगाज हुआ है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 33.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 5 साल बाद भी टाइगर का क्रेज दर्शकों के दिलों में कम नहीं हुआ है। पहले ही दिन से टाइगर जिंदा है ने साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये फिल्म साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। हालांकि इस साल रिलीज हुई बाहुबली 2 की ओपनिंग कलेक्शन (करीब 41 करोड़ रु हिंदी में) का रिकॉर्ड कोई फिल्म अब तक नहीं तोड़ पाई है, लेकिन ये फिल्म डब्ड फिल्म थी। टाइगर जिंदा है ने गोलमाल अगेन (30.14 करोड़)का कॉर्ड तो तोड़ ही दिया।
ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ साथ यूएई के देशों में भी जमकर कमाई कर रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों के मिले शानदार रिव्यूज के चलते एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। फिल्म में ना सिर्फ सलमान के एक्शन बल्कि जोया के किरदार में कटरीना के स्टंट सीन्स की भी खूब चर्चा हो रही है। करीब 4600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘Bhangi’ Banter Lands Salman Khan, Shilpa Shetty in Trouble; FIR Filed
मुंबई। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ अनुसूचित जाति की भावनाओं को आहत करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन दोनों अभिनेताओं ने सार्वजनिक मंच पर भंगी शब्द का प्रयोग किया था।