Home Blog Page 114

23 दिसंबर भारत किसान दिवस | National Farmers Day INDIA

December 23: National Farmer's Day
December 23: National Farmer’s Day

प्रत्‍येक वर्ष 23 दिसंबर को भारत के 7वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्‍म दिन काे राष्‍ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) रूप में मनाया जाता है चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा भी कहा जाता था। क्योकि उनके द्वारा तैयार किया गया ‘जमींदारी उन्मूलन विधेयक’ राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। 1जुलाई, 1952 को उत्तर प्रदेश में उनके बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। इसमें बहुत सारे भूमिहीन किसानो को जमीने मिली।

चौधरी चरण सिंह का जन्‍म 23 दिसम्बर, 1902 Uttar Pradesh मेरठ जिले के नूरपुर में एक साधारण जाट परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम चौधरी मीर सिंह था वे एक गरीब किसान थे।

चरण सिंह जी की प्रारम्‍भिक शिक्षा नूरपुर में ही हुई थी, और आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्‍त की और गाजियाबाद आकर वकालात का कार्यभार सभांंला। सन 1929 में गायत्री देवी के साथ इनका विवाह हुआ

चरण सिंह जी ने “सविनय अवज्ञा आन्दोलन” में ‘नमक कानून’ में महात्‍मा गांधी का साथ दिया। उन्होंने गाजियाबाद की सीमा पर बहने वाली हिण्डन नदी पर नमक बनाया।

चाैधरी चरण सिंह जी ने वर्ष 1938 में कृषि उत्‍पाद बाजार विधेयक पेश किया जिसे सबसे पहली बार पंजाब में द्वारा अपनाया गया था।

चरण सिंह जी वर्ष 1967 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एक नये राजनैतिक दल ‘भारतीय क्रांति दल’ की स्थापना की थी।

चरण सिंह जी 28 जुलाई 1979 को देश के प्रधानमंत्री बने थे।

देश और दुनिया की और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में 20 घंटे की बहस के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

After 20 hours of debate, a no-confidence motion against Chhattisgarh government defeated
After 20 hours of debate, a no-confidence motion against Chhattisgarh government defeated

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। इस पर चर्चा के लिए आसंदी ने 22 दिसंबर का दिन तय किया था लेकिन दोपहर 12 बजे से जो चर्चा शुरू हुई वह 23 दिसंबर सुबह आठ बजे तक चली।

लालू प्रसाद यादव ‘जनता के हीरो’ : शत्रुघ्न सिन्हा

Wish hero of masses Lalu gets most deserving justice : BJP MP Shatrughan Sinha

पटना। चारा घोटाले के एक मामले में रांची की केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत आज राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की किस्मत पर फैसला सुनाएगी। इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू को ‘जनता का हीरो’ बताया है।

डोपिंग मामले में 11 अन्य रूसी एथलीटों पर प्रतिबंध

Russian doping : ICC bans 11 winter olympic athletes
Russian doping : ICC bans 11 winter olympic athletes

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने शुक्रवार को रूस के 11 अन्य एथलीटों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है। इन एथलीटों पर 2014 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

भाजपा फिल्म बनाए तो नाम ‘लाई हार्ड’ होगा : राहुल गांधी

If BJP Had A Film Franchise It Would Be Called Lie Hard: Rahul Gandhi
If BJP Had A Film Franchise It Would Be Called Lie Hard: Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा ‘लाई हार्ड’। राहुल ने अमरीका की लोकप्रिय एक्शन फिल्म ‘डाइ हार्ड’ के नाम की तर्ज पर भाजपा को फिर से निशाने पर लिया है।