Home Blog Page 1183

मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया

Trinamool Congress leader Mukul Roy resigns from party, to quit RS after puja
Trinamool Congress leader Mukul Roy resigns from party, to quit RS after puja

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने सोमवार को पार्टी छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान किया। उन्हें कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निकट विश्वासपात्र माना जाता था।

क्या फेशिअल करना हो सकता है हमारे लिए खतरनाक

What can be FACIAL is dangerous for us

सबगुरु न्यूज़: अगर आप अपने फेस से मुंहासे हटाने के लिए फेशिअल करवाते हैं तो ना करवाये क्योंकि जरुरी नहीं की इससे मुंहासे कम हो बल्कि बढ़ भी सकते हैं उम्र से पहले फेशिअल करवाने पर आपके फेस पर झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।

फेशिअल के लिए उपयोग में आने वाली क्रीम में केमिकल मिले हुए होते हैं जिससे आपकी त्वचा रूखी हो जाती है इससे चेहरे पर खुजली होने लगती है।

करेले का जूस पीने से होते हैं ये चौका देने वाले फायदे, अभी जाने

ज्यादा फैशियल करवाने से आपके चेहरे पर निखार बढ़ने की बजाय कम होने लगता है फेशिअल करवाने से त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है जिससे आपकी त्वचा पर धब्बे पड़ने लग जाते हैं फेशियल करवाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है।

जाने किडनी खराब होने के संकेत और उपाय

अगर आप पहली बार फेशियल करवा रहे हैं तो बहुत ज्यादा कैमिकल वाली क्रीम का प्रयोग ना करें इससे आपका फेस लाल हो जाएगा और चेहरे पर सूजन भी आ सकती है।

प्रेमी युगल की सेल्फी वीडियो हुआ वायरल करते रहे किस

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन गैलरी के लिए यहां क्लिक करे

Sony Xperia XZ1 गैलरी

Sony Xperia XZ1 के बारे में सब कुछ

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

RENAULT ने भारत में अपना न्यू वेरिएंट किया लांच जाने इसकी खुबिया

RENAULT launches its New Variant in India

सबगुरु न्यूज़: फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनोल्ट ने भारत में अपना न्यू वेरिएंट रेनोल्ट डस्टर लांच किया है। इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर के नए सैंडस्ट्रॉम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपए है। इसे रेगुलर डस्टर से अलग लुक दिया गया है।

कंपनी ने इसे दो नए वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला आरएक्सएस डीजल 85 पीएस और दूसरा आरएक्सएस डीजल 110 पीएस है। दोनों ही वर्जन 5 स्पीड और 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

इस वीडियो में लग रही हैं आलिआ बेहद हॉट, वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसे कई कलर ऑप्शन जैसे आउटबैक ब्रोंज, मूनलाइट सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में पेश किया है। फीचर्स पर गौर करें तो नई रेनो डस्टर में डस्टर ब्रैंडिंग और लैंप के साथ नए मैट ब्लैक फ्रंट शामिल है। स्पेशल डस्टर भी हुड, विंडो, शेरगाट और ओआरवीएम पर सैंडस्टॉर्म डिकान से लैस है। डस्टर सैंडस्टॉर्म पूरी तरह से नई स्टाइल की जोडियाक 16 इंच क मशीन व्हील्स के साथ आने वाला है।

इस आदमी ने करा ऐसा मुर्गा डांस जिसे देख आप भी हस्ते हस्ते लोट-पॉट हो जाओगे

डस्टर की बॉडी पर कलरफुल कलर के साथ विंडो हैंडल की फिनिश दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी सीट कवर्स और फर्श की चटाई के साथ है, इसमें सैंडस्टॉर्म ब्रांड्स के साथ बाहरी फिलिश तारीफ के काबिल है। इस एडिशन में एबीएस डुअल फ्रंट एय़रबैग और 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। रेनोल्ट डस्टर सैंडस्टॉर्म में ईके9के 1.5 डीसीआी इंजन दिया गया है।

OMG… नयी नवेली भाभी ने करा हॉट देशी डांस| वायरल वीडियो |

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

तितलियों का सतरंगी संसार सजा है श्यामपुरा में 

श्यामपुरा वन क्षेत्र में 38 प्रजातियों की तितलियां देखी गई

बांसवाड़ा में ‘बटरफ्लाई वॉक’ का होगा आयोजन

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। बांसवाड़ा के श्यामपुरा वनक्षेत्र में तितलियों का सतरंगी संसार सजा है। इस क्षेत्र में तितलियों की 38 प्रजातियों की खोज सामने आई है। राजस्थान में पाई जाने वाली तितलियों पर पिछले बारह वर्षों से शोध कर रहे बटरफ्लाई एक्सपर्ट मुकेश पंवार दावा करते हैं कि बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित श्यामपुरा वन क्षेत्र अपने-आप में एक नेचुरल बटरफ्लाई पार्क है और इसे अपने मूल स्वरूप में ही संरक्षित किए जाने पर यहां और भी अधिक तादाद में तितलियों की प्रजातियां आकर्षित की जा सकती हैं।
बांसवाड़ा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कमलेश शर्मा ने बताया कि पंवार ने श्यामपुरा का भ्रमण कर 38 प्रजातियों की तितलियों को चिह्नित किया। पंवार का मानना है कि वागड़ अंचल की जैव विविधता पक्षियों और तितलियों के लिए सर्वाधिक अनुकूलता लिए हुए है और मात्र एक किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ 38 प्रजातियों की तितलियों का देखा जाना अनूठा और आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि यह स्थान अब तक के भ्रमण में सर्वाधिक प्रजातियों को समेटने वाले स्थान के रूप में पाया गया है।

एक किलोमीटर में चार प्रजातियों की मेटिंग क्लिक

पंवार ने यह भी कहा कि इस वन क्षेत्र की समृद्धता का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उन्होंने एक किलोमीटर क्षेत्र में ही एक साथ चार प्रजातियों की बटरफ्लाई की मेटिंग पोजीशन के फोटोग्राफ क्लिक किए। उन्होंने एक ही दिन में स्पॉटलेस ग्रास यलो, प्लेन टाइगर, ब्लू पेंसी और टाउनी कॉस्टर प्रजातियों की बटरफ्लाई के मेटिंग पोजिशन के फोटो क्लिक किए और इसे अब तक का अभूतपूर्व क्षण बताया।

यह प्रजातियां देखी

पंवार ने बताया कि वागड़ अंचल में करीब सौ प्रजातियों की तितलियां देखी जाती है और अकेले श्यामपुरा वन क्षेत्र में 38 प्रजातियों की तितलियों को देखा गया है। यहां पर कॉमन रोज, कॉमन जय, टेल्ड जय, लाइम, प्लेन टाइगर, ब्लू टाइगर, कॉमन टाइगर, ब्लू पेंसी, लेमन पेन्सी, यलो पेन्सी, टाउनी कॉस्टर, मोटल्ड एमीग्रांट, कॉमन एमीग्रांट, स्माल ओरेंज टीप, व्हाइट ओरेंज टीप, यलो ओरेंज टीप, स्माल ग्रास यलो, कॉमन ग्रास यलो, बरोनेट, इंडियन स्कीपर, इंडियन पाम बोब, फोरगेट मी नोट, ग्राम ब्लू, अफ्रीकन बबूल ब्लू, स्मोटेड स्माल फ्लेट, वेस्टर्न स्ट्रीप्ड अल्बाट्रोस, स्माल कुपीड, डार्क ग्रास ब्लू, टीनी ग्रास ब्लू, इंडियन रेड फ्लेश, राउडेड पीएरोट, कॉमन गल, पीओनिर, ग्रेट एग फ्लाई तथा डनाईड एग फ्लाई को देखा गया।

ये वनस्पतियां हैं खास

पंवार ने बताया कि श्यामपुरा वन क्षेत्र में स्थानीय घास, झाड़ियां और पेड़-पौधे इन तितलियों और शलभ को बेहद पसंद आते हैं और इनके कारण ये यहां पर इतनी बड़ी तादाद में पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर अकेसिया कटेचु, कपेरिस और ड्रेगिया वेजुबिलीयम वनस्पति के साथ बेर, इमली, रोंज, खेजड़ी, कड़ा व कड़ई के पेड़-पौधों की अधिकता है और तितलियों, हनी बी व शलभ के लिए यह बहुत ही उपयुक्त है। उन्होंने यहां पर लेंटाना व हिपटिस जैसी वनस्पतियों को वन क्षेत्र व तितलियों के लिए हानिकारक बताया और इनको फैलने से रोकने की आवश्यकता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वन क्षेत्र में बाहरी प्रजातियों के पेड़-पौधों को लगाने की अपेक्षा स्थानीय प्रजातियों के पौधों को अधिकाधिक रोपा जाना चाहिए ताकि जैव विविधता की अनुकूलता बनी रहे।

बांसवाड़ा में ‘बटरफ्लाई वॉक’ का होगा आयोजन

श्यामपुरा वन क्षेत्र में इतनी बड़ी तादाद में तितलियों की प्रजातियों के पाए जाने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कमलेश शर्मा ने कहा है कि बहुत ही जल्द यहां पर वागड़ नेचर क्लब के तत्वावधान में ‘बटरफ्लाई वॉक’ का आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय पर्यावरणप्रेमियों और विद्यार्थियों को इस जैव विविधता से रूबरू करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में एक किलोमीटर के ‘बटरफ्लाई वॉक’ के दौरान बटरफ्लाई व नेचर एक्सपटर््स भी मौजूूद रहेंगे और लोगों को इन तितलियों व स्थानीय जैव विविधता के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।