Home Blog Page 1203

राजस्थान : फलाहारी बाबा बिलासपुर की युवती से रेप के आरोप में अरेस्ट

Falahari Baba Arrested on rape charge in alwar
Falahari Baba Arrested on rape charge in alwar

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने शनिवार को तीन दिनों की जांच के बाद स्वंयभू बाबा कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ‘फलाहारी’ महाराज को अलवर में कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कब तक चलेगी स्कूल ऑटो की मनमानी

पैर लटकते स्कूल से आते-जाते हैं बच्चे

हादसों से नहीं लेता कोई सीख

शिवसेना जगाएगी पब्लिक व प्रशासन को

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। सुबह और दोपहर के वक्त जब आप किसी स्कूल के आसपास होंगे तो टेम्पो-वैन में भरे बच्चों को देख आपको अपने बच्चे की भी चिंता जरूर सताएगी कि वो भी ऐसे ही आ रहा होगा। लेकिन, आप यह सोचकर सिर झटक कर बुरा ख्याल मन से निकालने का प्रयास करते हैं कि इस समस्या का निजात ढूंढऩे निकले तो परेशानी हमारी ही बढ़ जाएगी। ऑटो वाला चार बच्चों को ले जाएगा तो किराया दुगुना मांगेगा, अगर मना कर दिया तो बच्चे को हमें ही छोडऩे-लेने जाना पड़ेगा, इससे हमारी दिनचर्या प्रभावित हो जाएगी, वगैरह-वगैरह। लेकिन, प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं देता। चार नहीं तो छह सही, लेकिन कम से कम बच्चों की टांगें और बैग तो बाहर नहीं लटकें। टेम्पो के पीछे की ओर बिठाना कहां तक उचित है।

इसी चिंता को लेकर शिव सेना ने जागरूकता अभियान की घोषणा की है। शिव सेना के उपसंभाग प्रमुख गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10 सीटर वैनों में डिक्की तक में बच्चे ठंूसे जा रहे हैं। स्कूल इसे अभिभावकों और वैन वाले के बीच का मामला कहकर जिम्मेदारी नहीं लेते। उनका सवाल है कि चौराहों पर खड़े सिपाहियों को यह स्थिति नजर नहीं आती। कभी कोई हादसा होता है तो हर कोई चिंता जताता है, जांच होती है, कुछ दिन कार्रवाई होती है, फिर सभी भूल जाते हैं, आखिर इस पर रोज जागरूकता क्यों नहीं की जा सकती?

शिव सेना के कार्यकारी जिला प्रमुख सुधीर शर्मा ने मांग की है कि जिला प्रशासन इसका जांच अभियान चलाकर ये सुनिश्चित करने की कोशिश करे कि क्या स्कूल बसों व वैन में स्पीड गवर्नर जैसे सुरक्षा मानक भी पूरे किए जा रहे हैं या नहीं?

स्कूल प्रबंधन से जुड़े वाहन मालिक, अध्यापकों का संबंधित थाने में पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। दिल्ली में प्रद्युम्न की हत्या की घटना के बाद कुछ स्कूलों ने अपने से जुड़े हर व्यक्ति का पुलिस वैरिफिकेशन कराने की शुरुआत की है, लेकिन यह जांच सभी स्कूलों में होनी चाहिए। शिवसेना के संभाग मीडिया प्रभारी गौरव नागदा ने बताया कि प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता है तो शिव सेना इसे लेकर अभियान छेड़ेगी।

कोचिंग टीचर के यौन शोषण से परेशान छात्रा ने खुदकुशी की

Student ends life over sexual harassment by coaching teacher in Ghaziabad
Student ends life over sexual harassment by coaching teacher in Ghaziabad

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग टीचर के यौन शोषण से तंग बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार कोचिंग टीचर को ठहराया है। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान ने अरब सागर में दागी जहाज भेदी मिसाइल

Pakistan test fires anti ship missile into Arabian Sea
Pakistan test fires anti ship missile into Arabian Sea

कराची। चीन के साथ चल रहे संयुक्त अभ्यास के बीच, पाकिस्तान ने कहा है कि उसने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में एक सी किंग हेलीकॉप्टर से जहाज भेदी मिसाइल दागने का सफल परीक्षण किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जहाज भेदी मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

कब हटेंगे नाथद्वारा के और अतिक्रमण

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में 14 सितम्बर को व्यापारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाने की पहल की थी, लेकिन अब भी कई जगह सड़क साफ नहीं हुई है। कुछ मार्गों पर व्यापारी अब भी अतिक्रमण हटाने के मूड में नहीं हैं। बार-बार बात उठ रही है, लेकिन नगर पालिका भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है। उलटे नगर पालिका के अब यह बयान आ रहे हैं कि पालिका के पास अतिक्रमण हटाने के कोई आदेश नहीं हैं। ऐसे में 14 सितम्बर को जिन व्यापारियों ने नगर हित में अपने अतिक्रमण हटाए, वे भी असमंजस में हैं कि उन्होंने क्यों हटा लिए जब कोई आदेश ही नहीं थे।

जानकारी के अनुसार सुखाडिय़ा नगर, तेलियों का तालाब, श्रीनाथ कॉलोनी, लाल बाग रोड, सिंहाड़, गिर्राज बड़े मगरे के आसपास व कई होटलों को बिना पार्किंग के स्वीकृति मिली हुई है। भगत नगर में कब्जे हो रहे हैं, सिंधी कॉलोनी में नई होटलें बनी हैं उनमें भी कार पार्किंग नहीं है।