Home Blog Page 1215

VIVO के X20 और X20 PLUS स्मार्टफोन लांच जाने कीमत

VIVO X20 and X20 PLUS smartphones launch price

सबगुरु न्यूज़: Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo X20 को लेकर काफी दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo X20 और Vivo X20 Plus को लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इसे चीन मे लॉन्च किया है। कंपनी ने X20 स्मार्टफोन की कीमत 2,998 युआन यानी कि करीब 30,000 रूपये और X20 Plus स्मार्टफोन की कीमत 3,498 युआन करीब 35,000 रूपये रखी है।

VIDEO: सलमान खान और सोहैल खान साइकिल पर निकले लोगो की हुई भीड़ जमा

Vivo X20 और Vivo X20 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं केवल दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बैटरी में अंतर है। X20 स्मार्टफोन में 6.01 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जबकि X20 Plus स्मार्टफोन में 6.34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट पर चलता है।

VIDEO: देखें दुनिया का सबसे EXPENSIVE मोबाइल जाने इस की कीमत

दोनों स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसे 128 जीबी तक एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो दोनों ही फोन में रियर डुअल कैमरा दिया है जिसमें पहला 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। X20 स्मार्टफोन में 3245mAh की बैटरी दी गई है। जबकि X20 Plus स्मार्टफोन में 3905mAh की बैटरी दी गई है।

VIDEO: भारत में आने वाली मोदी की बुलेट ट्रैन होगी ऐसी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

उदयपुर : पकड़ में नहीं आए अवैध हथियारों के असली सौदागर

Militants gun down alleged rapist in Manipur

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। जम्मू और कश्मीर और इसके बाद नागालैंड की फर्जी सील चस्पां कर फर्जी लाइसेंस के जरिये रसूखदारों को औने पौने दाम पर अवैध हथियार थमाने वाले दलाल और तस्कर एटीएस और पुलिस की पकड़ से अब भी दूर दिखाई दे रहे हैं।

अभिनंदन कार्यक्रम में पटाखे चलते देख खफा हुए गृहमंत्री कटारिया!

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार सुबह आयोजित उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के अभिनंदन कार्यक्रम में पटाखे क्या छूटे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया व्यथित हो गए। उन्होंने तुरंत कार्यकर्ताओं से संकल्प कराया कि वे आतिशबाजी नहीं करेंगे।

TOYOTA की यह न्यू कार हुई लांच जाने कीमत और फीचर्स

TOYOTA New Car Launched Prices and Features

सबगुरु न्यूज़: TOYOTA ने फेस्टिव सीजन का फायदा उठाते हुए अपनी क्रॉसओवर हैचबैक कार इटियॉस क्रॉस का नया अपडेटेड वर्जन लांच किया है जापानी कंपनी टोयोटा के इस मॉडल की कोलकाता में एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये की कीमत बताई जा रही है इसे पेट्रोल वेरियंट पर तैयार किया गया है, किन्तु यह वी ट्रिम बेस्ड डीजल ऑप्शन में भी मिलेगी इस वेरियंट की एक्स शोरूम लगभग 8.23 लाख रुपये बताई जा रही है इस कार को देश के पूर्वी हिस्सों में लांच किया गया है|

VIDEO: जाना पसंद करेंगे आप आईलैंड आॅफ डॉल, जहां डराती हैं गुड़ियाएं

पूरे देश में इसे अगले सप्ताह तक लांच किया जा सकता है स्टाइल और डिजाइन की बात करे तो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कार के फ्रंट लुक को एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक दिया है इसके ग्रिल और फॉग लैम्प्स को ब्लैक फिनिश दिया गया है इसमें रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है कार के अंदर 6.8 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है|

VIDEO: इस बच्चे का डांस देखकर आप भी सीख सकते है

माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वैरियंट 17.71 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वैरियंट 23.59 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी पेट्रोल इंजन 104 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबेग, एबीएस यानी एंटी ब्रेकिंग सिस्टम और ईबीडी आदि फीचर्स दिए गए है|

VIDEO: दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, अम्बानी को किया पीछे

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

शाहजहांपुर में ‘हनीप्रीत’ पर 1 लाख रुपए इनाम घोषित!

UP man offers Rs 1 lakh reward for information on Honeypreet
UP man offers Rs 1 lakh reward for information on Honeypreet

शाहजहांपुर। हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने भले ही गुरमीत राम रहीम की खास राजदार ‘हनीप्रीत’ पर कोई इनाम न घोषित किया हो, लेकिन शाहजहांपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है और उसके फोटो युक्त हजारों पोस्टर भी चिपकाए हैं।