Home Blog Page 1260

देसुरी की नाल में सेना का ट्रक पलटा, चार जवान घायल

5 killed, 12 injured in road accident

सबगुरु न्यूज उदयपुर। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र अंतर्गत देसुरी की नाल में मंगलवार सुबह सेना का एक ट्रक ब्रेक फेल होने से पलट गया। सेना की रसद सामग्री से लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से रसद का सामान सड़क पर बिखर गया। ट्रक में सवार चार जवानों को चोटें आई हैं। उन्हें पाली के अस्पताल में उपचार के लिये पहुंचाया गया है।

इधर सुबह-सुबह हुई इस घटना से मार्ग जाम हो गया। ट्रक को क्रेन आदि मंगवा कर करीब दो से तीन घंटे बाद हटाया जा सका तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार उक्त घटना सुबह करीब 8.30 बजे देसुरी की नाल में हुई जिसमें दो-तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना से अवरुद्ध मार्ग को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खुलवा दिया गया है।
उदयपुर से जोधपुर जा रहे सेना के ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर चढ़ाव व घुमाव पर पलट गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रक में रसद का सामान भरा था। जवान ज्यादा नहीं थे। घटना में दो जवानों के शरीर पर चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है।
ट्रक पलटने से उक्त मार्ग काफी देर जाम रहा। वाहनों की कतारें लग गईं, लेकिन क्रेन आदि मशीनें मंगवाकर जाम को करीब दो घंटे बाद खुलवा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेड़े-मेढ़े और घुमावदार इस रास्ते पर वर्षों से इस तरह के हादसे होते आए हैं। मंगलवार को जब ट्रक तेज गति से जा रहा था कि अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया। दो जवानों में एक के कान और एक अन्य के होंठ पर गंभीर चोट आई है।
बताया गया है कि जाम हो चुके मार्ग के खुलने से पूर्व घायलों को वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें पाली चिकित्सालय के लिये रवाना किया।
प्रशिक्षित सैन्य ड्राइवर भी देसुरी में खा गया गच्चा
सेना के ट्रक के देसुरी के नाल में पलटने की घटना से कई तरह के प्रश्न भी खड़े होते हैं। जानकारों की मानें तो सेना के हर जवान को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बावजूद आज सेना के ट्रक का चालक इस नाल की चढ़ाव और घुमाव पर वाहन को सावधानी से पार करने में गच्चा खा गया। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि इस दुर्गम मार्ग पर वर्षों से होते आ रहे हादसे इस बात को इंगित करते हैं कि यहां अब भी सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
यदि सेना का एक्सपर्ट ट्रक चालक भी इस घाटे और नाले में वाहन को सही तरीके से चलाने में नाकाम रहा तो आम वाहन चालक को यहां हो रहे हादसे के लिये जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जानकार बताते हंै कि वाकई में देखा जाए तो इस मार्ग पर होने वाली घटनाओं से सरकार और संबंधित विभाग गंभीर नहीं है।

 

सीकर में 12वीं की छात्रा से दो माह तक रेप, अबॉर्शन के दौरान बिगडी हालत

rajasthan : Class 12 student raped by school director, teacher; forced to abort baby
rajasthan : Class 12 student raped by school director, teacher; forced to abort baby

सीकर/जयपुर। राजस्थान के सीकर में एक स्कूल के निदेशक और शिक्षक को 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसका जबरन गर्भपात कराने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तारी के समय बहन हसीना के घर बिरयानी खा रहा था इकबाल

brother of mafia don dawood ibrahim iqbal kaskar arrested
brother of mafia don dawood ibrahim iqbal kaskar arrested

ठाणे। भगोड़ा माफिया डॉन, दाऊद इब्राहिम कास्कर के भाई इकबाल इब्राहिम कास्कर को सोमवार देर रात पुलिस ने दक्षिण मुंबई में उसके घर से जिस समय हिरासत में लिया, उस समय वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो देख रहा था और बिरयानी खा रहा था।

REDMI NOTE 5A SMARTPHONE गैलरी के लिए यहां क्लिक करे

REDMI NOTE 5A SMARTPHONE गैलरी

REDMI NOTE 5A के बारे में सब कुछ

REDMI NOTE 5A स्मार्टफोन के फीचर्स 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ओडिशा : चिटफंड घोटाले में बीजद विधायक प्रभात बिस्वाल अरेस्ट

BJD MLA Prabhat Biswal Arrested in odisha Chit fund scam case
BJD MLA Prabhat Biswal Arrested in odisha Chit fund scam case

भुवनेश्वर। सीबीआई ने ओडिशा में हुए सीशोर चिटफंड घोटाले में मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रभात बिस्वाल को गिरफ्तार कर लिया। बिस्वाल को सोमवार देर रात उनके कटक स्थित आवास से उठाया गया और मंगलवार सुबह उनकी गिरफ्तारी की घोषणा की गई।