Home Blog Page 1279

वाईसी मोदी एनआईए के नए प्रमुख होंगे

senior IPS officer YC Modi appointed as DG of NIA
senior IPS officer YC Modi appointed as DG of NIA

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वाईसी मोदी प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी एनआईए के नए प्रमुख होंगे। मोदी सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त 2002 के गुजरात दंगों के जांच दल का हिस्सा रह चुके हैं। एसआईटी ने नरेंद्र मोदी को दंगों से जुड़े गुलबर्ग सोसाइटी हत्याकांड के मामले में क्लीन चिट दी थी जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

वाईसी मोदी की नियुक्ति का निर्णय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर अपाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट द्वारा सोमवार को लिया गया।

मोदी, शरद कुमार का स्थान लेंगे, जो 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यभार संभालने की प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए एनआईए के नवनियुक्त महानिदेशक तत्काल प्रभाव से एक विशेष अधिकारी के रूप में एनआईए से जुड़ेंगे।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक आदेश के मुताबिक, मोदी 31 मई, 2021 तक इस पद पर रहेंगे। 1984 के असम-मेघालय बैच के आईपीएस अधिकारी मोदी राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रभार ऐसे समय में संभालेंगे, जब एजेंसी पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों और पत्थरबाजों के वित्तपोषण के मामले की जांच कर रही है।

वह वर्तमान में सीबीआई के विशेष निदेशक हैं। उन्हें 2015 में सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया था। हरियाणा कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी शरद कुमार को 30 जुलाई 2013 को एनआईए प्रमुख नियुक्त किया गया था।

गोलमाल अगेन का टीजर हुआ रिलीज़ इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज़

Golmaal again teaser released on this day will be trailer release

सबगुरु न्यूज़: गोलमाल की टीम एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस सीरीज की अगली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ इस दिवाली को रिलीज होगी, लेकिन इसके पहले फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होगा। वहीं फिल्म दिवाली 2017 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सावधान: ब्लू व्हेल गेम खेलने से बचे, पहले पढ़ लें ये खबर

वहीं टीजर में लिखा है, ‘इस दिवाली लॉजिक नहीं, सिर्फ मैजिक! इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

VIDEO: AUDI R8 से हेलीकॉप्टर कार बनाए देखिये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

प्रारंभ से ही राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ रहा हूं : नीतीश

bihar chief minister Nitish kumar
bihar chief minister Nitish kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि प्रारंभ से ही हम लोग राजनीति में वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में वंशवाद की शुरुआत कांग्रेस से ही हुई है।

दिनाकरन गुट के 18 विधायक अयोग्य घोषित, पलनीस्वामी के पास अब बहुमत

AIADMK crisis: 18 Sasikala camp MLAs disqualified in big setback for Dhinakaran
AIADMK crisis: 18 Sasikala camp MLAs disqualified in big setback for Dhinakaran

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी. धनपाल ने सोमवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के टीटीवी दिनाकरन समर्थक 18 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री ई.पलनीस्वामीको अपने आप बहुमत मिल गया है।

जयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेश प्रतिनिधि अधिवेशन सम्पन्न

rajasthan mantralaya karmachari parishad bms state convention in jaipur
rajasthan mantralaya karmachari parishad bms state convention in jaipur

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर के राजपार्क स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में राजस्थान मंत्रालय कर्मचारी परिषद का प्रदेश प्रतिनिधि अधिवेशन रविवार को दो सत्रों में आहूत किया गया।