Home Blog Page 1306

सलमान खान ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित

Salman Khan honored at Britain's House of Commons
Salman Khan honored at Britain’s House of Commons

लंदन। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सलमान ने शुक्रवार को यहां हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटिश सांसद कीथ वाज के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।

बसपा नेता दीपक भारद्वाज की हत्या में शामिल ‘बाबा’ गाजियाबाद में अरेस्ट

Godman Baba Pratibhanand involved in BSP leader's killing held in Ghaziabad
Godman Baba Pratibhanand involved in BSP leader’s killing held in Ghaziabad

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स को 2013 में बहुजन समाज पार्टी के नेता दीपक भारद्वाज की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पटना : सिनेमा हॉल मालिक की हत्या, लोगों ने पुलिस जीप फूंकी

Patna : cinema hall owner shot dead, public torch police jeep
Patna : cinema hall owner shot dead, public torch police jeep

पटना। बिहार के पटना जिले के बिहटा क्षेत्र में आरोपियों ने एक सिनेमा हॉल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बाद में एक पुलिस जीप फूंक दी और जमकर हंगामा किया।

गोवा : विपक्षी नेता चंद्रकांत कवलेकर के आवास पर एसीबी का छापा

goa opposition leader Chandrakant Kavlekar
goa opposition leader Chandrakant Kavlekar

पणजी। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कवलेकर और उनकी पत्नी व कांग्रेस नेता सावित्री के खिलाफ 2013 के अवैध संपत्ति के एक मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे मारे।

पुलिस अधीक्षक (एसीबी) बोस्को जॉर्ज के मुताबिक, कवलेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के साथ 13 (1) (ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 2017 में संगुएम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने व इसमें असफल रहने वाली सावित्री पर अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

जॉर्ज ने पणजी में एक संवाददाता सम्मलेन में बताया कि अवैध संपत्ति के एक मामले में शनिवार सुबह छापे मारे गए, जिसमें केरल राज्य में करोड़ों रुपए की खरीदी गई 14 संपत्तियां भी शामिल हैं। कवलेकर और उनकी पत्नी ने 4.78 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति संकलित की है, जो उनकी ज्ञात आय स्रोत से करीब 59.21 फीसदी ज्यादा है।

छापे की इस कार्रवाई को लेकर जहां कवलेकर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे, वहीं राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाईक ने कहा कि ये छापे राजनीति से प्रेरित हैं।

नाइक ने बताया कि छापे स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित हैं। इस सरकार को जल्द ही अल्पमत में आने का भय है और इसलिए वे कांग्रेस विधायकों पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई का इस्तेमाल करने की धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। नाइक ने यह भी कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भाजपा नेतृत्व के गठबंधन वाली सरकार राज्यतंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य विकल्प प्रभावी : डोनाल्ड ट्रंप

Military options against North Korea effective, overwhelming says Donald Trump
Military options against North Korea effective, overwhelming says Donald Trump

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि उत्तर कोरिया संकट से निपटने के लिए सैन्य विकल्प उपलब्ध थे, जो प्रभावी और जबरदस्त थे।