Home Blog Page 1310

उदयपुर जिला परिषद ने जारी नहीं की कट ऑफ, 18 को काउंसलिंग

 सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। वर्ष 2013 में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को वर्ष 2015 में पदस्थापित किया गया था।

उदयपुर : समय पर डाटा नहीं लाए तो बैंक कर्मी को पड़ी लताड़ 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। जिला स्तरीय बैकर्स समिति की बैठक शुक्रवार सुबह जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में शुरू हुई।

गौरी लंकेश की हत्या में हम शामिल नहीं : सनातन संस्था

Sanatan Sanstha denies involvement in Gauri Lankesh murder
Sanatan Sanstha denies involvement in Gauri Lankesh murder

पणजी। गोवा स्थित सनातन संस्था ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में अपने कार्यकर्ताओं के शामिल होने का खंडन करते हुए शुक्रवार को इसे झूठी खबर बताया।

प्रद्युम्न हत्या की होगी सीबीआई जांच, परिजनों से मिले सीएम

Pradhyumn murder case: Haryana government recommends CBI probe, takes over school management for 3 months
Pradhyumn murder case: Haryana government recommends CBI probe, takes over school management for 3 months

गुरुग्राम/चंडीगढ़। सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के परिजनों की मांग को मानते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई इस बर्बर हत्याकांड की जांच करेगी। खट्टर ने यह भी घोषणा की कि गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल को तीन महीने के लिए सरकार के अधीन रखा जाएगा। प्रद्युम्न यहीं पढ़ता था।

दंगाइयों को किस बात का प्रोत्साहन दे रही है राजे सरकार?

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। जयपुर में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए वाहन चालक को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोका तो कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक समुदाय विशेष की भीड़ ने जो बवाल किया और पुलिस पर हमला किया, उसे मीडिया के माध्यम से सभी ने देखा।

इसके बावजूद उन दंगाइयों की शर्तों को मानना और पुलिस का मनोबल गिराते हुए अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी पर धारा 302 का मुकदमा दर्ज कराना कितना न्यायोचित है। राज्य सरकार दंगाइयों को प्रोत्साहन देकर क्या साबित करना चाह रही है। कहीं यह वोटों की राजनीति तो नहीं जो कानून-व्यवस्था को भी नीचा दिखा रही है।
ऐसे ही सवालों के साथ शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट पर बजरंग दल की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया और दंगाइयों से समझौता न कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।