
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए

अमरीका में टेस्ला के 2 सुपरचार्जर स्टेशन खुले

सैन फ्रांसिस्को। अमरीका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने सोमवार को शिकागो और बॉस्टन में दो सुपरचार्जर स्टेशन खोले।
‘जय लव कुश’ देखने को उत्सुक राणा दग्गुबाती

चेन्नई। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने बताया कि वह आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जय लव कुश’ में अभिनेता जूनियर एनटीआर को जय की भूमिका में देखने को उत्सुक हैं। जूनियर एनटीआर ने ‘जय लव कुश’ का ट्रेलर साझा किया।
मैं रोजाना झींगा टैको खाती हूं : काइली जेनर

लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का कहना है कि उन्हें झींगा टैको बहुत पसंद है और वह इसे रोजाना खाती हैं। काइली (20) इस मेक्सिको के व्यंजन की दीवानी हैं। मॉडल कारुउची ट्रान ने पहली बार काइली को झींगा टैको का स्वाद चखाया था।
राजसमन्द झील 44 साल बाद छलकी
सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर सम्भाग के राजसमन्द जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध राजसमन्द झील मंगलवार सुबह छलक गई। सोमवार को हुई बारिश के बाद पानी की आवक हुई और मामूली खाली झील का पानी ओवरफ्लो को पार कर छलक गया।
इस नजारे को देखने लोग वहां पहुंचने लग गए हैं। दो दिन से लहरें उछाल मार कर बाहर आने लगी थी। लोगों को छलकने का बेसब्री से इंतजार था।
यह मौका 44 साल बाद आया है। इस नजारे को देख हर कोई प्रफुल्लित है। शहर वासियो का सैलाब छलकते पानी को देखने उमड़ पड़ा है।
