Home Blog Page 1425

बहन तथा कुत्ते के कंकाल के साथ रह रहा था अधेड़

kolkata man found living with sister's corpse for months

कोलकाता। कोलकाता में एक 44 वर्षीय अधेड़ा व्यक्ति अपनी बहन तथा कुत्ते के शव के साथ पिछले छह महीने से रह रहा था। यह अजीबोगरीब घटना शहर के शेक्सपीयर सरनी में सामने आई है, जिसने पुलिस को सकते में डाल दिया।

एक अनोख़ी शादी जिसमें दूल्हे से कई साल बड़ी हैं दुल्हन

पुलिस को अरबिंद डे के निधन की जांच के दौरान रात नरकंकाल मिला। अरबिंद का शव उनके स्नानागार में सुबह जली हुई अवस्था में मिला था। पुलिस दक्षिण कोलकाता के शेक्सपीयर सरनी स्थित अरबिंद के घर आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची।

VIDEO: इन अभिनेत्रियों क़ो मेकअप नें बना दिया विनाशकारी

अरबिंद के बेटे पार्था डे (44) से पूछताछ के दौरान नर कंकाल का पता चला। पुलिस ने बताया कि हमें अरबिंदा का जला हुआ शव घर से मिला और हमने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह अप्राकृतिक मौत का मामला होने के कारण हमने दो कांस्टेबल को घर के बाहर तैनात किया है। उन्हें पार्था के संदिग्ध व्यवहार के कारण शक हुआ।

बिल्ली और कुत्तों को लगने वाली अजीबोगरी बीमारी से पीडित बच्चा

पुलिस उपायुक्त मुरली धार ने कहा कि पूछताछ में उसने अपनी बहन देबजानी के कंकाल के बारे में बताया जो कि छह महीने पहले मर गई थी। उसने बताया कि देबजानी घरेलू कुत्ते की मौत के कारण अवसाद में थी और खाना पीना छोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

VIDEO: देखें मनुष्य को पिन्जरे मै क़ैद जानें क्यों रखा हुआ हैं क़ैद…

उन्होंने बताया कि हमने देबजानी का कंकाल और कुत्ते का शव बरामद किया है। मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kolkata man found living with sister's corpse for months

हम अरबिंद के मौत की वजह का पता लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। पार्था ने यह दावा किया कि उसकी बहन की मौत भूखे रहने के कारण हुई है। हमने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

VIDEO: अभी ATM से पैसे निकालना है खतरनाक ? जानें RBI ने क्या कहा !

अधिकारी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया ऐसा लगता है कि पार्था मानसिक रूप से अस्थिर है और उसने अपनी बहन का अंतिम संस्कार नहीं किया। ऐसे भी सबूत मिले हैं कि वह कंकाल को खाना खिलाया करता था। हम सभी पक्षों की जांच कर रहे हैं और पार्था की मानसिक हालत जानने के लिए चिकित्सक की मदद ले रहे हैं।

महिला के शरीर में पाया गया जुड़वा बहन का डीएनए

पुलिस सूत्रों के अनुसार पार्था ने अपनी बहन की मौत को स्वीकार नहीं किया था, इसलिए उसने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया। वह अक्सर अपने पिता अरबिंद से लड़ता रहता था, जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अब एप के जरिए मिलिए शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी से 

now rajasthan minister of education Vasudev Devanani available via mobile app
now rajasthan minister of education Vasudev Devanani available via mobile app

अजमेर। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री और शिक्षा विभाग को जानना है तो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सम्पर्क साधा जा सकता है। 

श्रीनगर : ग्रेनेड विस्फोट में एक की मौत, 5 घायल

One dead, 5 injured in grenade blast in Srinagar's Jehangir Chowk
One dead, 5 injured in grenade blast in Srinagar’s Jehangir Chowk

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में गुरुवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में ग्रेनेड फेंकने वाला व्यक्ति भी शामिल है।

कोयंबटूर में बस स्टैंड की छत गिरने से 5 की मौत

five dead as roof of bus stand collapse in Coimbatore rural
five dead as roof of bus stand collapse in Coimbatore rural

चेन्नई। कोयंबटूर में गुरुवार को एक बस स्टैंड की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह दुर्घटना सोमानपुर बस स्टैंड पर हुई, जो यहां से 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह पर मत सर्वेक्षण जारी रखने का आदेश

same sex marriage postal survey is lawful, high court finds
same sex marriage postal survey is lawful, high court finds

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह पर राष्ट्रीय मत सर्वेक्षण जारी रखने का आदेश दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार समलैंगिक विवाह के समर्थक राष्ट्रीय मत सर्वेक्षण के मुद्दे पर सरकार को अदालत तक ले गए थे।