
ICC रैंकिंग : वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे बुमराह

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में डीसीपी को पेश होने का निर्देश

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अदालत ने सोमवार को दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को पेश होने व यह बताने के लिए कहा कि क्यों पुलिस को होटल लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 की जांच के लिए और समय दिया जाए? पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर लीला होटल के इसी कमरे में जनवरी 2014 में मृत पाई गईं थीं।
ताइवान के प्रधानमंत्री लिन चुआन का इस्तीफा

ताइपे। ताइवान के प्रधानमंत्री लिन चुआन ने सोमवार को इस्तीफे की घोषणा की। चुआन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति साई इंग-वेन को रविवार को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
117 डेरा परिसरों की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री बरामद : खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 117 नाम चर्चा घरों की तलाशी और जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
चुनौतियां कठिन, फिर भी सर्वश्रेष्ठ दूंगा : हरदीप सिंह पुरी
