Home Blog Page 1479

भक्ति संगीत की अनूठी शैली जिसे फिर से अविष्कृत कर पेश किया जाएगा

0

अब तक का पहला म्यूजिकल रियलिटी शो जहाँ परम्पराएँ मिलती हैं प्रवृत्तियों से-‘‘ओम् शांति ओम्‘‘
सिर्फ ‘‘स्टार भारत‘‘ पर हर शनिवार -रविवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस अनूठे कार्यक्रम का भक्तिमय शुभारंभ 28 अगस्त शाम 6 बजे हुआ

Om Shanti Om, Saturday and Sunday, 9pm only on Star Bharat
Om Shanti Om, Saturday and Sunday, 9pm only on Star Bharat

भारत की समृद्ध परम्पराओं के साथ पूरी दुनिया प्रेम मग्न हो रही है। चाहे वह योगा होए आयुर्वेद हो, ध्यान हो या फिर कपास ही क्यों न हो! ये सब मिलकर भारत को वास्तव में विश्वमंच के केन्द्र में स्थापित कर रहे हैं। लेकिन, विडम्बना है कि भक्तिगीत और भक्ति संगीत की शैली आज केवल मोबाइल फोनों की कॉलर ट्यून तक ही सिमटकर रह गई है। मौजूदा दौर में हम इस संगीत की इस समृद्धि को किस तरह से जीवित रख सकते हैं, ये एक बड़ा सवाल है?

इस बदलाव को लाने में ‘‘स्टार भारत‘‘ की नए दौर के मापदंडों को चुनौती देते हुए निर्भीकता से आगे बढ़ने की परंपरा सटीक है। हिन्दी मनोरंजन के क्षेत्र में ‘‘स्टार भारत‘‘ ने दर्शकों के लिए भक्ति संगीत का नया माध्यम चुना है। ये शो एक ऐसा फॉर्मेट है जो पहले कभी न तो अविष्कृत हुआ और न ही इस शैली के बारे में कभी सुना ही गया होगा ।
‘‘ओम् शांति ओम्‘‘ परम्परा और प्रवृत्तियों का एक दुलर्भ संगम है, जहाँ प्रतियोगी ऐसे जाने-सुने भक्तिपूर्ण गीतों को दुबारा एक नए अंदाज में प्रस्तुत करेंगे जो आधुनिक भारत के अंतर्मन को छू लेगा । शो के हर एपिसोड में प्रतियोगी जाने-पहचाने भक्तिगीतों को एक नए रूप में ढालकर पेश करेंगे। उनकी इसी विविधता और नवीनता के आधार पर कार्यक्रम में उनको परखा जाएगा। निश्चित रूप से यह पहला अवसर होगा, जब टीवी पर एक शैली को केवल चमकाकर नहीं बल्कि फिर से अविष्कृत करके पेश किया जा रहा है।

इस शो में कई बातें ऐसी होगी जो भारतीय टेलीविजन पर पहली बार पेश की जाएँगी। यह पहला अवसर है जब योग गुरु परमपूज्य स्वामी रामदेवजी टेलीविजन पर ‘‘महागुरु‘‘ रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में देश के दिग्गज बॉलीवुड सितारों और गायकों का मिलन हुआ है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, शेखर रवजियानी और कनिका कपूर शामिल हैं। अपारशक्ति खुराना इस शो को होस्ट कर रहे हैं । शो के सेट का डिजाइन बॉलीवुड के ही जानेमाने ओमंग कुमार ने तैयार किया है।

कोलाजियम द्वारा निर्मित इस शो में 14 प्रतिभागी हिस्सा लेकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पोजर आदित्य पुष्करणा द्वारा नए अंदाज मे कम्पोज किए गए भक्ति गीतों को अपनी आवाज दे रहे हैं। सोमवार 28 अगस्त 2017 को रात 6 बजे से 8 बजे तक स्टार इंडिया के नए चैनल ‘‘स्टार भारत‘‘ के शुभारंभ के अवसर पर एक स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया गया। अब से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इस शो का नियमित प्रसारण होगा। इस दृष्टि से ‘ओम् शांति ओम्‘‘ ‘‘परम्परागत भारतीय संगीत‘‘ का असली पथ प्रदर्शक बनेगा।

इस बारे में परम पूज्य स्वामी रामदेवजी ने बताया कि ‘‘भारतीय संगीत की भक्तिमय शैली‘‘ को एक रोचक तथा अब तक कभी न सुनी गई शैली में दुबारा प्रस्तुत करने के लिए यह एक शानदार मंच है। मुझे इस शो का हिस्सा बनकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई। क्योंकि, इसमें हमारी परम्परा, हमारी संस्कृति और हमारी श्रृद्धा के साथ वह सब कुछ है जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है । ‘‘ओम् शांति ओम्‘‘ के साथ हम अपने भक्ति संगीत को आज के युवाओं को पसंद आने वाले तरीके से पुनर्परिभाषित कर रहे हैं। ‘‘भक्ति वही, अंदाज नया है।‘‘

शो की प्रस्तुति से अभिभूत सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ‘‘मेरा हमेशा से आध्यात्म के साथ लगाव रहा है और मेरा यह मानना है कि आध्यात्मिकता के किसी भी स्तर तक पहुँचने के लिए संगीत ही सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। ‘‘ओम् शांति ओम्‘‘ इसी धारणा को आगे बढाता है। इसमें जिस तरह से उमंगपूर्ण संगीत और भक्ति संगीत का संगम किया गया है, वह मुझे बहुत पसंद आया। इस शो का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूँ, मुझे विश्वास है कि मेरी ही तरह आज के युवा भी इससे जुड़कर एक नए अंदाज में भक्ति संगीत का आनंद उठाएँगे।‘‘

शेखर रविजियानी जो इस शो को जज कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब मैंने इस शो के कांसेप्ट को सुना तो मैं चकित रह गया। इसलिए कि ये पहला ऐसा शो है, जिसमें एक राष्ट्रीय चैनल पर भक्ति गीतों को बिल्कुल नए प्रारूप में गाया जा रहा है। बतौर चैनल ‘‘स्टार भारत‘‘ ने संगीत के रियलिटी शो को ‘‘ओम शांति ओम‘‘ के जरिए नई शैली में परिभाषित किया है।

‘ओम् शांति ओम्‘‘ के अनूठेपन से रोमांचित कनिका कपूर का कहना है ‘‘इस शो का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूँ । संगीत जगत के सर्वोत्तम भजन गायक अनूप जलोटा के योग्य मार्गदर्शन में बतौर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका के रूप में मैं इसके तकनीकी पक्ष के साथ ही सभी प्यारे प्रतियोगियों की आवाजों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहूंगी। शो में बतौर एक निर्णायक में उस भक्ति संगीत के प्रति पूरे समर्पण के साथ योगदान दूँगी जो भारत का मन और आत्मा है।‘‘

संगीत की अब से पहले कभी न सुनी गई रोमांचक तथा अनूठी स्वरयात्रा ‘‘ओम् शांति ओम् ‘‘ अब हर शनिवार.रविवार रात 9 बजे से केवल नए टीवी चैनल ‘‘स्टार भारत ‘‘पर देखना न भूलें।

बिरयानी में बनाये पुदीना पुलाव

pudina rice recipe in hindi

चावल ऐसी चीज़ हैं जो हर किसी को पसंद होती हैं। चावल होने से खाना पूरा लगता हैं। चावल को तरह तरह की बिरयानी के रूप में बना दिया जाए तो खाने का जायका दोगुना हो जाता हैं। आज हम आपके लिए पुदीना पुलाव की रेसिपी लेकर आये हैं…

साउथ इंडियन में बनाए पनीर मसाला डोसा

सामग्री :-

• 1/ ½ पुदीने का गुच्छा
• 2 छोटा चम्मच पुदीना
• 1 बड़ी चम्मच लहसुन पेस्ट
• 2 प्याज
• 3 तेज़ पत्ता
• 2 कप चावल
• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
• 3 दालचीनी
• 6 काजू

विधि-

पहले पुदीना के पत्तो को अच्छे से धोलें, फिर उसे चोप्पिंग बोर्ड की छोटा – छोटा काटे उसी के साथ काजू को भी बराबर दो हिस्सों में काटे और अलग से रख दें।

दूसरी ओर चावल को अच्छे से धो के प्रेशर कूकर में साफ़ पानी में डालकर पकाएं।

VIDEO: मेकअप कलाकार भी मजे लेते है इन हिरोइनो के देखें इस वीडियो में

अब हरी मिर्च और पुदीना के पत्तो को ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। पेस्ट में थोड़ा पानी डाले उसे थोड़ा स्मूथ कर लें।

मध्यम आंच पर कढ़ाई रखें, उसमे घी डालें। उसमे काजू , तेज पत्ता, दालचीनी डाल के अच्छे से 4 मिनट तक मिलाएं।

अब उसमे कटे हुए प्याज डालें और तब तक भूनते रहे जब तक प्याज का रंग सुनहरा ना हो जाये।

VIDEO: यहाँ लड़कियाँ करती है रोज कपडे उतार के डांस देखने आते है लोग

अब उसमे पुदीने, अदरक, लहसुन का पेस्ट और नमक मिर्च डालकर धीमी आंच पर 6-7 मिनट तक पकाएं।

अब उस मिक्सचर को चावल के मिक्सचर के साथ अच्छे से मिलाएं।

अब नींबू का रस और मिक्सचर डालकर सर्व करें ।

ब्रेकफास्ट स्नैक वेज सूजी स्लाइस

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

उन लोगों के लिए जीत आरक्षित है जो इसकी कीमत चुकाना चाहते हैं

0

स्टार भारत आज के ऐसे युवा की सच्ची भावनाओं को प्रस्तुत करता है जिनमें सब कुछ हांसिल करने का सामथ्र्य है . ‘‘साम दाम दंड भेद‘‘

saam-daam-dand-bhed
saam-daam-dand-bhed

भानु उदय तथा सोनल वेंगुरलकर की मुख्य भूमिका वाले इस कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर का 28 अगस्त 2017 रात 9 बजे ‘‘स्टार भारत‘‘ पर प्रीमियर हुआ कभी कभी ऐसा भी होता है कि नियमानुसार खेलने से वाँछित परिणाम प्राप्त नहीं होता, लेकिन नियमों को तोड़ने पर जीत हाँसिल हो जाती है।

जीत का कोई कायदा नहीं होता, बस एक ही कायदा होता है। किसी भी कीमत पर जीतना! हाल ही में लॉंच हुए नए टीवी चैनल ‘‘स्टार भारत‘‘ ने अपने नए शो ‘‘साम दाम दंड भेद‘‘ के साथ इस वास्तविकता से परदा हटाने का प्रयास किया है। शाकुंतलम टेलीफिल्म्ज द्वारा निर्मित ‘‘साम दाम दंड भेद‘‘ एक युवक विजय नामधारी की ऐसी असाधारण कहानी है, जिसके पास कुछ नहीं है, लेकिन वह सब कुछ जीतने के लिए सामने आता है।

एक युवा उत्साही व्यक्ति से वह राजनीतिक खेल के नेता के रूप में राख से फीनिक्स पक्षी की तरह उभरकर सामने आता है।

भारत के एक काल्पनिक शहर की पृष्ठभूमि वाले ‘‘साम दाम दंड भेद‘‘ में काली वास्तविकता वाले एक दयालु आत्मा विजय नामधारी की कहानी प्रदर्शित की गई है। विजय आज के निर्भीक, लाज-रहित युवा जगत का बेहतरीन उदाहरण है, जिन्हें यह तक पता नहीं कि जिंदगी से वे क्या चाहते हैं? अपने परिवार की खातिर वह वास्तविक राजनीति की दुनिया में प्रवेश करने का फैसला करता है। अपने मृत भाई का आवरण ओढ़कर वह थोड़े ही समय में देश का नेता बनकर अपने तरीकों में सुधार कर लेता है। शो के नाम को सार्थक करता विजय चार तरीकों ‘साम -हाथ पैर जोड़कर, दाम -पहली बार असफल होने पर काम करवाने के लिए रिश्वत का सहारा लेकर, दंड- डराकर तथा भेद-सजा देकर अपना काम पूरा करवा लेता है। यह शो सत्ता हाँसिल करने के लिए कुछ लोगों द्वारा अपनाए जा रहे खतरनाक खेल के अलावा पारिवारिक बंधन और राजनेता के अविवादित नियम के महत्व की बात करता है। राजनीति इस शो में प्रेम,परिवार और मित्रता सभी को कसौटी पर तौलेगी।

शो के बारे में निर्माता द्वय श्यामाशीष भट्टाचार्य और नीलिमा बाजपेयी ने बताया कि ‘‘साम दाम दंड भेद‘‘ की अवधारणा प्रत्येक भारतीय घर से मेल खाती है, जिसमें कोई भी किसी भी सीमा तक जा सकता है तथा अपने परिवार की खुशी के लिए अपने जीवन के सुखों का त्याग कर सकता है। इस शो में यह भी कहा गया है कि हम सभी के अंदर शक्ति है, हमें केवल इसके बारे में जागरूक रहने की जरुरत है। इस शो में एक ऐसे शोषित व्यक्ति की कहानी कही जाएगी जो एकदम नीचे से आया है और जिसके पास कुछ भी नहीं है। वह इतना पा लेता है, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था। उसकी यह यात्रा उसके मिजाज, उसके संबंधों की परीक्षा लेगी, उसे त्याग करने को कहेगी, उसे अलग से सोचने के लिए मजबूर करेगी। लेकिन, यदि कोई ठान ही ले तो जीत उसी की होगी। उन्होंने कहा कि इसे वास्तविकता प्रदान करने के लिए हमारी टीम बहुत पसीना बहा रही है और हमें पूरा विश्वास है कि यह शो दर्शकों की सही नब्ज पकड़ने में कामयाब होगा।

‘‘साम दाम दंड भेद‘‘ में सोनल वेंगुरलेकर ने मंदिरा की भूमिका निभाई है। उनके सामने भानु उदय विजय की भूमिका में जान फूँक रहे हैं। इस शो में भानु उदय के भाई के रूप में अक्षय आनंद एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें गिरीश सचदेव विलेन के रूप में पंकज चैधरी की भूमिका में नजर आएँगे। हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे ‘‘स्टार भारत‘‘ पर|

बाहर जा रही है तो अपने हैंड बैग में अवश्य यह चीज़ें रखें

If you are going out, then keep these things in your hand bag

सबगुरु न्यूज़:  अपने हैंड बैग में एक छोटा सा मेकअप किट रखना चाहिए ताकि ऐसी परेशानी से आप निपट सके इस मेकअप किट में क्या-क्या रखना चाहिए, आपको बता देते है घर से बाहर निकल रहे है तो फेस वॉश जरूर रखे फेसवाश से आप कभी भी अपने चेहरे को धो सकती है|

अगर आप कार इन 10 चीजों का ध्यान रखेंगे तो कार आपकी जेब का ध्यान रखेगी

मेकअप किट में आईलाइनर भी जरूर रखे सिर्फ एक आईलाइनर आपकी आँखों के पूरे मेकअप के लिए पर्याप्त होता है. आईलाइनर का इस्तेमाल आप काजल के रूप में भी कर सकती है आप चाहे तो ब्लैक, हरा, नीला और ब्राउन लाइनर भी रख सकती है बीबी क्रीम या सीसी क्रीम को भी मेकअप किट में रखे, यह एक ट्यूब की तरह होती है इससे फेस पर ग्लो आ जाता है|

चीन ने भारत को दी ये 10 धमकियां भारत में भी दिया धमाकेदार जवाब

लिप मेकअप के लिए मेकअप किट में ऑल टाइम फेवरेट लिपस्टिक जरूर रखे यदि लिपस्टिक लगाना आप पसंद नहीं करती तो लिप बाम जरूर रखे लिप बाम के इस्तेमाल से होंठो को नमी भी मिलती है मेकअप किट में बॉबी पिन भी रखे, इसकी मदद से आप झटपट अच्छा हेयर स्टाइल बना सकती है एक छोटे से पाउच में डाल कर इसे मेकअप किट में जरूर रखे मेकअप किट में कॉम्ब भी जरूर रखें, बिगड़े हुए बालों को संवारने में यह मदद करता है|

स्टेज पर हुई कैटरीना कैफ शर्मशार, देखें वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद का हार्टअटैक से निधन

TMC MP Sultan Ahmed dies of heart attack in kolkata
TMC MP Sultan Ahmed dies of heart attack in kolkata

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से 64 साल की उम्र में निधन हो गया।