Home Blog Page 1541

उदयपुर से दरीबा जाने वाली वेस्ट पानी की लाइन फटी

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर से दरीबा जाने वाली वेस्ट पानी की पाइप लाइन फूट गई है। यह पाइप लाइन साकरोदा-मावली होते हुए दरीबा जा रही है।

छात्रसंघ चुनाव के दौरान हंगामा 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन को लेकर बुधवार को काफी सरगर्मी का माहौल देखा गया। इस दौरान साइंस कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया के तहत कई छात्रों के घुस जाने से हंगामा हो गया। नामांकन दाखिल करने पहंुचे प्रत्याशियों के समर्थकों ने साइंस कॉलेज में जोरदार नारेबाजी की जिससे माहौल गरम हो गया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने सभी छात्रों को खदेड़ते हुए बाहर निकाला। एकबारगी तो माहौल पूरी तरीके से हंगामेदार हो गया, लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर निकालकर पूरे मामले को शांत करवाया।

जान जोखिम में डाल कर जा रहे है विद्यार्थी स्कूल 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र की भानसोल ग्राम पंचायत के वने खण्ड प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों को घुटने तक पानी में से गुजर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य परशराम चैधरी ने बताया कि स्कूल के चारों ओर पहाड़ी है। पास में ही एनीकट बना हुआ है।
बारिश के दिनों में पानी भर जाने के बाद एनीकट ओवरफ्लो हो जाता है जिससे पानी पूरे गांव में आ जाता है। विद्यालय जाने का एक ही रास्ता है वहां पर भी पानी भर जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे प्रशासन को कई बार अवगत कराया मगर अभी तक प्रशासन ने कोई उपाय नहीं तलाशा है।

छात्रसंघ चुनाव: उदयपुर में भरे नामांकन 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के बाद अब उदयपुर संभाग में छात्र संघ चुनाव की रंगत शुरू हो गई है। छात्र संघ चुनाव के तहत बुधवार को नामाकंन प्रक्रिया हुई। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की ओर से भवानी शंकर बोरीवाल और एनएसयूआई से रौनक गर्ग ने नामाकंन पत्र दाखिल किए।
काॅमर्स कॉलेज के समीप डीएसडब्ल्यू कार्यालय में हुई नामाकंन प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग की थी ताकि छात्रों को कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर ही रोक लिया जाए। पिछले कुछ सालों में सुखाड़िया विश्वविद्यालय में निर्दलीय उम्मीदवार के जीतने की परम्परा इस बार टूटती हुई दिखाई दे रही है। इस बार सुखाड़िया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी ओर एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर है।
एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का नामांकन भवानी शंकर बोरीवाल ने दाखिल किया। बोरीवाल के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश डांगी, महासचिव पद के लिए निर्मल सिंह राव और संयुक्त सचिव के लिए पुष्कर मेघवाल ने नामांकन दाखिल किए।
इसी तरह एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर रौनक गर्ग ने नामांकन भरा। रौनक के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र सालवी, महासचिव पद के लिए शिव नारायण जाट और संयुक्त सचिव के लिए ज्योति पटेल ने नामांकन दाखिल किए।

हीरो का एक्सचेंज आॅफर हुआ स्थायी 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। हीरो कम्पनी ने पुराने टू-व्हीलर के एक्सचेंज आॅफर को स्थायी रूप दे दिया है। जयपुर के बाद अब कम्पनी ने उदयपुर में भी उपभोक्ताओं के लिए पुराने वाहनों को बदलने का मौका दिया है।
बुधवार को उदयपुर के राॅयल मोटर्स पर शुरू हुई इस सुविधा के बारे में शब्बीर मुस्तफा ने बताया कि एक्सचेंज आॅफर में उपभोक्ता को 1500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। उपभोक्ता के लिए हीरो का वाहन खरीदना अनिवार्य होगा।