Home Blog Page 1542

सीएम राजे उदयपुर से रवाना

सबगुरु न्यूज उदयपुर। मंगलवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद उदयपुर में ही रुकीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से आसींद के लिए रवाना हुईं। इससे पहले सीएम सुबह चुण्डा पैलेस गईं और कृष्णावत परिवार से मिलीं। वहां उन्होंने घनश्याम सिंह कृष्णावत की कुशलक्षेम पूछी और मनोहर सिंह कृष्णावत से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पलाना खुर्द में मंगलवार रात गिरी बिजली, स्कूल-मकानों को नुकसान

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के एक गांव में स्कूल की छत पर आकाशीय बिजली गिरी। आवाज और घटना से पूरा क्षेत्र थर्रा गया। खुशकिस्मती रही कि घटना रात को हुई, वर्ना कई जानें जा सकती थीं।
मामला मावली तहसील के पलाना खुर्द स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। मंगलवार रात बिजली गिरने से करीब साठ हजार का नुकसान हुआ। स्कूल की सारी वायरिंग जल गई। फर्श उखड़ गया। बिजली का तेज इतना था कि पास ही स्थित राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी एक कंप्यूटर जल गया। संस्था प्रधान श्रीमती सलमा बानू ने बताया कि दोनों स्कूलों समेत दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

तमिलनाडु में खतरनाक ‘ब्लू व्हेल’ गेम से 1 की मौत

Tamil Nadu: Madurai student commits suicide playing Blue Whale Challenge
Tamil Nadu: Madurai student commits suicide playing Blue Whale Challenge

चेन्नई। तमिलनाडु में जानलेवा गेम ‘ब्लू व्हेल’ से मौत का पहला मामला सामने आया है। इस ऑनलाइन गेम से मदुरई में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र विग्नेश की मौत हो गई।

मुंबई में इमारत ढही, 10 की मौत, 60 अब भी मलबे में दबे

five storey building collapses in Mumbai, many feared trapped
five storey building collapses in Mumbai, many feared trapped

मुंबई। दक्षिण मुंबई में गुरुवार को जे.जे. हॉस्पिटल के पास एक छह मंजिला पुरानी इमारत ढह गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सुबह करीब 8.25 बजे तेज आवाज के साथ ढही हुसैनी इमारत के मलबे के नीचे 60 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने पुष्कर के पास गनाहेड़ा में की जनसुनवाई

minister pushpendra singh ranawat in jansunwai at ganahera pushkar
minister pushpendra singh ranawat in jansunwai at ganahera pushkar

अजमेर। ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने बुधवार को पुष्कर के नजदीक गनाहेड़ा में जनसुनवाई कर दर्जनों ग्रामीणों को लाभान्वित किया। उन्होंने पुष्कर में 33 केवी के नए जीएसएस के साथ ही उपभोक्ताओं के 3 साल से पुराने आॅडिट आक्षेपों के बिल माफ करने तथा आगामी सोमवार को शिविर लगाकर विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करने की घोषणा की।