Home Blog Page 1578

पूर्व विधायक मेघराज तावड़ का निधन

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। पूर्व विधायक व कामरेड नेता मेघराज तावड़ का रविवार सुबह 8.20 बजे निधन हो गया। वे अस्वस्थ थे और 2 दिन पूर्व घर पर गिर जाने से सिर पर चोट लग गई थी।

उन्हें उदयपुर के राजकीय एम बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार शाम को उदयपुर जिले के ही जावर माइंस कस्बे में होगा। तावड़ ने लम्बे समय तक आदिवासी समस्याओं पर काम किया।

उदयपुर में फिर कटी चोटी

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के विरधोलिया ग्राम पंचायत के नागो का खेड़ा गांव में महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। महिला का नाम भागु बाई पत्नी ईश्वर लाल मेघवाल उम्र 45 वर्ष है।

गोवा उपचुनाव : भाजपा ने पणजी और वालपोई सीटें जीतीं

goa bypoll results : manohar parrikar wins panji seat by margin of 4803 votes
goa bypoll results : manohar parrikar wins panji seat by margin of 4803 votes

पणजी। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को गोवा के पणजी और वालपोई दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी सीट 4,803 वोटों से जीती। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने 10,066 वोटों से वालपोई सीट पर जीत का झंडा बांधा।

जनजाति कार्यकर्ताओं को साफा बांधने प्रशिक्षण, पीएम मोदी की उदयपुर विजिट तैयारी

PM Modi keeps his promise, delivers his shortest Independence Day speech

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया के निर्देश पर 5000 साफे पहन कर पीएम मोदी की सभा में आने के लिए कहा गया है। उसी के अन्तर्गत मोर्चा ने तैयारी पूर्ण कर ली है। भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उदयपुर के पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में तैयार किये गये दुरंगी केसरिया व हरे रंग के साफे को बांधने का प्रशिक्षण जय प्रकाश सेन व उनकी टीम के द्वारा रविवार को दिया गया।

मुख्य अतिथि डीप्टी मेयर लोकेश द्विवेद्वी, भाजपा जिलामंत्री व मोर्चा प्रभारी डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, मोर्चे के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरिश मीणा, महामंत्री श्रीमती संतोष मीणा, सुधीर लट्टा, बाबुलाल कटारा,  आदि की उपस्थिति में 12 मण्डलों के 144 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल सभा में जनजाति कार्यकर्ता परम्परागत वेश, ढोल नगाडे, मांदल व साफे में सभा स्थल पर आएंगे। सभा स्थल पर भी जय प्रकाश सेन के नेतृत्व में 21 साथियों की टीम उपस्थित रहेगी ताकि किसी के भी साफे यदि अव्यवस्थित रह जावेंगे तो उन्हें व्यवस्थित किया जावेगा।

मंदिर में चोरी

theft gang arrested in surat who stolen Cloth merchants shop

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर सम्भाग के राजसमन्द जिले के केलवाड़ा थानांतर्गत हमेरपाल चारभुजा मंदिर में दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर 250 ग्राम चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुजारी की शिकायत पर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।