Home Blog Page 1615

बच्चे बने गणपति बप्पा 

 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले गुरुवार को उदयपुर शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में गणेशोत्सव बड़े उत्साह एवं वेदोक्त रीति से मनाया गया। विद्यालय की निदेशिका प्राचार्या श्रीमती अलका शर्मा ने  बताया कि इसी दिन समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले कृपा के सागर भगवान गणेश जी की कथा भी छात्रों को सुनाई गई।

आरती ‘‘जय-गणेश जय-गणेश देवा’’ की धुन पर पूरा वातावरण गणेश भक्ति से झूम उठा। बच्चों को सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। गणेश बने छात्र को छात्रों ने ’गणपती बाबा मोरिया‘ के उच्चारण के साथ परिसर में भ्रमण कराया। समारोह के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

फतहनगर में मिला स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव बच्चा 

Fresh swine flu and dengue threat rise in Rajasthan

परिजन ले गए अहमदाबाद के निजी चिकित्सालय

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के फतहनगर कस्बे में एक सात वर्षीय बालक स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव मिला। उपचार के अभाव में उसके परिजन उसे गुरुवार को अहमदाबाद ले गए।

फतहनगर निवासी आशीष चित्तौड़ा के पुत्र मावन चित्तौड़ा को बुधवार को सामान्य बुखार के चलते सनवाड़ सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया। वहां पर जांच के दौरान पता चला कि मानव स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव है। इसके बाद चिकित्सालय में हड़कम्प मच गया और चिकित्सकों ने उसे तत्काल उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर कर दिया। फतहनगर-सनवाड़ चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के लिए किसी प्रकार का आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था नहीं है।
चिकित्सालय से जिला चिकित्सा अधिकारी को भी फोन किए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव भी नहीं किया। इसके बाद मावन के परिजन उसे उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले जाने के स्थान पर अहमदाबाद के किसी निजी चिकित्सालय में ले गए।

 

 

MPSC पदो पर निकाली वैकेंसी उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

सबगुरु न्यूज़: मेघालय लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ऑफिसर, इंजीनियर, लेक्चरर और अन्य विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जो कोई भी योग्य उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के आवदेन करना चाहता है वह उससे पहले इससे सम्बन्धित नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ ले|

Educational qualification – 12 वीं

Number of vacancies – 70 posts

Last date  – 31-08-2017

Age limit – आयु 01-01-2017 के अनुसार 18-27 (पोस्ट – 1-6,9,11,12) / 23-29 (पोस्ट – 7) / 21-30 (पोस्ट – 8) / 21-27 (पोस्ट – 10) साल के बीच होनी चाहिए.

Job selection – स्क्रीनिंग एवं मुख्य रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा

Salary – नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है-
पोस्ट 1,2 – 14,100-27,510 /- रुपये
पोस्ट 3,7,8,10 – 17,000-33,690 /- रुपये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम करते आएगी नजर

This superhit couple will be working together once again

सबगुरु न्यूज़: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर काजोल के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अजय और काजोल की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी में शामिल रही है। अजय ने काजोल के साथ इश्क और प्यार तो होना ही था जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

VIDEO: खुल गया टाइटैनिक के डूबने का राज |

दोनों आखिरी बार टूनपुर का सुपरहीरो नाम की फिल्म में दिखाई दिए थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। अब सात साल बाद दोनों एक साथ प्रदीप सरकार की फिल्म में दिखने वाले हैं।

VIDEO: शादी के तुरंत बाद दुल्हन इन 4 चीजों से बची रही,तो हो जाएंगी सब की चहेती

पहले यह फिल्म कोई और निर्देशित कर रहा था लेकिन बात नहीं बनी। अजय ने बताया कि अब फिल्म प्रदीप सरकार डायरेक्ट करेंगे।

VIDEO: भारत के आविष्कार जिन्हें नहीं मिल पायी पहचान

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

REDMI के इस स्मार्टफोन पर मिल रहें हैं ये शानदार ऑफर

These great offers are available on this smartphone of REDMI

सबगुरु न्यूज़: XIAOMI के फैन के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने REDMI 4A को एमेजन की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्द कर दिया है। अगर आप भी खरीदना चाहते है यह फोन तो आपके पास है यह सुनहरा मौका आज से ये स्मार्टफोन एमेजन से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने XIAOMI REDMI 4A की कीमत 5,999 रखी है, जिसके साथ कंपनी आपको दे रही है कई आकर्षक ऑफर।

VIDEO: क्या आप भी बाथरूम मे करते हैं ये गंदा काम तो हो जाएं सावधान

इस स्मार्टफोन की खरीद पर आप रिलायंस जियो के ज़रिये 30 जीबी का 4G डाटा पा सकेंगे। वहीं किंडल की किताबें खरीदने पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसी के साथ कंपनी आपको 599 का डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि आगामी त्योंहारों को ध्यान मे रखते हुए कंपनी इस तरह की ऱणनीति से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना चाह रही है।

VIDEO: क्रिकेट के इतिहास में सबसे खतरनाक लड़ाई

अगर फोन के फीचर्स की बात करें तो REDMI 4A में पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिए गए हैं जिसे यूजर एसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकता है। स्मार्टफोन में मार्शमैलो 6।0 बेस्ड MIUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

VIDEO: देख कर हो जाएगे हैरान 1 गेंद पर 21 रन…

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE