Home Blog Page 1672

घर की इन 5 चीजों को ऐसे करें तुरंत साफ

घर कि सुंदरता तभी तक मेंटेन रहती है, जब घर का कोना-कोना साफ हों, लेकिन संभव है कि घर की सबसे गंदी जगह पर आपकी नजर ना पड़ी हो।

गुंडागर्दी करते इस पुलिस वाले का हुआ ऐसा हाल की इसने कभी सोचा भी नहीं होगा

आपको यकीन नहीं होगा कि इन जगहों पर सफाई ना होने की वजह से घर में बहुत ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं जितने कि आपके टॉइलट में। तो चलिए आज नजर डालते हैं घर के उन 5 स्पॉट्स पर जहां आम तौर पर हमारी नजर नहीं जाती और वहां गंदगी जमा होती जाती है और इन्हें टाइम टू टाइम सफाई कि बेहत जरूरत होती है।

लड़कियों ने करी ऐसी लड़ाई जिसे देख आप भी घबऱा जाएंगे| देखें वायरल वीडियो

लाइट स्विच, बीमारियों को देते है बुलावा

क्या आपको याद है कि अपने घर में लगे स्विच को आपने आखिरी बार कब साफ किया था। इस तरह की जगहों को हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा जर्म्स होते हैं जो घर में सर्दी जुखाम फैलाते हैं। इसलिए इन स्विचों की सफाई करें और अपने घर को बीमारियों से मुक्त रखें।

शादी में इस दुल्हन ने करा ऐसा डांस जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे| देखें वायरल वीडियो

रसोई के कपड़े, कीटाणुनाशक सॉल्युशन से करें साफ

cleaning-tips-for-home
cleaning-tips-for-home

रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और स्पॉन्ज जिनका इस्तेमाल हम किचन काउंटर और बर्तनों को साफ करने के लिए करते हैं उसमें भी ढेर सारे जर्म्स और बैक्टीरिया होते हैं। लिहाजा इनकी सफाई भी बेहद जरूरी है। इन कपड़ों को साफ करने के लिए इन्हें कीटाणुनाशक सॉल्युशन में रातभर भिगोकर रखें। तभी यह पूरी तरह से साफ होंगे।

बाथरूम के नल, साफ करें जमीं परते

चूंकि दिनभर नल पर पानी पड़ता रहता है इसलिए ऐसा नहीं समझना चाहिए कि ये तो साफ ही हैं। इन्हें भी जर्म्स फ्री करने की जरूरत है। समय-समय पर बाथरूम के नल और दूसरे फिटिंग्स की भी साफ सुथरा करें ताकि बैक्टीरिया को पनपने से रोका जा सके।

ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, वजन जान हो जाएंगे हैरान

किचन सिंक, साफ करना न भूलें

 

कई स्ट्डीज़ में इस बात का खुलासा हुआ है कि किचन सिंक में टॉइलट सीट से ज्यादा इ-कोलाई होता है। बर्तन में बचा खाना और वातावरण में नमी की वजह से किचन सिंक में तेजी से बैक्टीरिया बनने लगता है। अच्छी क्वॉलिटी के कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर हर दिन किचन सिंक की सफाई जरूर करें।

इन लड़कियों ने भंगड़ा पर करा ऐसा डांस जिसे देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे

कुशन और रग, रोज करें साफ

घर में इस्तेमाल होने वाला रग या छोटी कालीन और कुशन, इनपर धूल के महीन कण चिपक जाते हैं जिनकी सफाई मुश्किल होती है। इसलिए हर दिन झाड़ू या वैक्युम क्लीनर का इस्तेमाल कर इन्हें साफ करना चाहिए।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

काम करना चाहती हैं, समाचार देखती हैं उप्र की ग्रामीण महिलाएं : सर्वेक्षण

0

लखनऊ, 20 अगस्त| भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के बारे में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली 56 फीसदी महिलाएं काम करना चाहती हैं, 67 फीसदी महिलाएं आगे पढ़ना चाहती हैं, कम से कम पांच फीसदी महिलाएं नियमित रूप से पार्लर जाती हैं और 10 फीसदी महिलाएं टीवी पर रोज खबरें देखती हैं।

ग्रामीण मीडिया प्लेटफॉर्म ‘गांव कनेक्शन’ द्वारा राज्य के 75 में से 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली 5,000 महिलाओं पर सर्वेक्षण किया गया।

सर्वेक्षण में जहां ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती महत्वकांक्षा और अपने जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा सामने आई है, वहीं उनके सामने गंभीर चुनौतियां भी मौजूद हैं।

करीब 67 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें घर से बाहर कदम रखने से पहले अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती है। वहीं, अन्य 15 फीसदी ने कहा कि उन्हें किसी अन्य को साथ लेकर ही घर से बाहर जाने की इजाजत है। सर्वेक्षण में साथ ही दहेज को लेकर भी 81 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे जानती हैं कि उनके माता-पिता को उनके विवाह के समय दहेज देना ही पड़ेगा।

गांव कनेक्शन इनसाइट टीम की सदस्य अंकिता तिवारी ने बताया कि राज्य के 820 प्रखण्डों में से 350 में 15 से 45 साल की महिलाओं के बीच सर्वेक्षण कर यह आंकड़े जुटाए गए हैं।

घर से बाहर निकलने से जुड़े तमाम प्रतिबंधों के बावजूद करीब 50 फीसदी महिलाएं साइकिल चलाना जानती हैं। अन्य छह फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे या तो साईकिल चलाना सीख रही हैं या सीखना चाहती हैं।

47 फीसदी महिलाओं ने कहा कि जीवन में कम से कम एक बार वे पार्लर गई हैं और पांच फीसदी ने नियमित रूप से पार्लर जाने की बात कही।

ग्रामीण भारत में कुकुरमुत्तों की तरह उगते ब्यूटी पार्लरों और ग्रामीण महिलाओं का उनमें जाना उनकी आकर्षक दिखने की इच्छा ही नहीं दर्शाता, बल्कि एक संकीर्ण समाज में बढ़ती आजादी का भी द्योतक है।

तिवारी ने कहा, “हमारे अध्ययन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की महिलाओं की महत्वकांक्षा, आजादी और करियर, सफाई को लेकर जागरुकता के स्तर और टीवी देखने की आदतों के बारे में जानकारी जुटाना था।”

ग्रामीण उत्तर प्रदेश की करीब 73 फीसदी महिलाएं टीवी देखती हैं। इनमें से 39 फीसदी शाम या रात के समय टीवी देखती हैं और 40 फीसदी से ज्यादा महिलाएं धारावाहिक देखती हैं। लेकिन सर्वेक्षण में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि 10 में से एक महिला टीवी पर समाचार देखती है।

तकरीबन 80 फीसदी महिलाएं अपने घर की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन – इनमें से किसमें अधिक संतुष्ट हैं, यह पूछे जाने पर 42 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, दहेज प्रथा बदस्तूर जारी है। 80 फीसदी शादीशुदा महिलाओं ने स्वीकार किया कि उनके माता-पिता ने उनके विवाह के समय दहेज दिया था और 81 फीसदी अविवाहित युवतियों ने कहा कि वे जानती हैं कि उनके माता-पिता को उनकी शादी में दहेज देना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ी है और करीब 79 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे शौच के बाद साबुन से हाथ धोती हैं।

तकरीबन 53 फीसदी महिलाओं ने भोजन करने के पहले साबुन से हाथ धोने और 41 फीसदी ने भोजन से पहले सिर्फ पानी से हाथ धोने की बात कही। करीब 2/3 महिलाओं ने कहा कि शौच के लिए वे शौचालय का इस्तेमाल करती हैं।

हालांकि शोधकर्ताओं ने कहा कि ये जवाब संभवत: अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने, पारिवारिक दवाब के चलते और शोधकर्ता के सामने संकोच की स्थिति से बचने के लिए दिए गए हैं।

तिवारी ने कहा कि ‘लेकिन सर्वेक्षण दर्शाता है कि ग्रामीण महिलाएं हाथ धोने की अहमियत को लेकर जागरूक हैं।’

पूरे उत्साह के साथ नए सीजन की शुरुआत को तैयार : सिमोन

0

मेड्रिड, 20 अगस्त| एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन ने कहा कि वह पूरे उत्साह के साथ नए सीजन की शुरुआत के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने स्पेनिश लीग में गिरोना के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सिमोन ने कहा, “हम पूरे उत्साह के साथ नए टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए तैयार हैं और चाहते हैं कि सभी चीजें अच्छे से हों।”

एटलेटिको क्लब फीफा की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के कारण इस बार ट्रांसफर विंडो से किसी भी अन्य क्लब के खिलाड़ी के साथ करार कर पाने में असमर्थ है और इस कारण वह अपनी टीम को मजबूत नहीं कर पा रहा है।

एटलेटिको पर नाबालिग खिलाड़ियों के साथ करार के मामले में फीफा द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।

गिरोना क्लब करीब 87 साल बाद पहली बार स्पेनिश लीग में हिस्सा लेगा।

‘मोर जी मैक्स’ टैबलेट छात्रों के लिए उपयोगी

0

नई दिल्ली, 20 अगस्त| डाटाविंड ने पहला 4जी सक्षम टैबलेट ‘मोर जी मैक्स 4जी 7’ लांच किया है जो छात्रों को पढ़ाई में मदद करने तथा उनमें कौशल क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी है। यह टैबलेट खास कर विद्यार्थियों के लिए 5,999 रुपये में लांच किया गया है। कंपनी का मकसद शिक्षा क्षेत्र में कम कीमत के सेगमेंट में ज्यादा ग्राहकों को जोड़ना है। इस टैबलेट पर एक साल की वारंटी है और इसका वजन केवल 270 ग्राम है। इस डुअल सिम टैबलेट में एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम और मीडियाटेक एमटी8735 चिपसेट का पावर और क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए 7 प्रॉसेसर है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी को इससे डेटा यूजर्स की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। ‘मोर जी मैक्स 4जी 7’ टैबलेट में सात इंच का मल्टी-टच कैपेसिटेटिव स्क्रीन के साथ 1024 गुणआ 600 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन है। साथ ही, 0.3 मेगापिक्सेल का अगला कैमरा और पांच मेगापिक्सेल का पिछला कैमरा है।

इस डिवाइस में एक जीबी रैम और आठ जीबी इंटर्नल मेमोरी है, जिसे बढ़ा कर 32 जीबी किया जा सकता है।

कंपनी ने कहा कि इस डिवाइस का मकसद ग्राहकों की हाई-स्पीड डाटा की जरूरतें पूरी करना है। इसमें एक साल के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) का इंटरनेट ऑफर दिया जा रहा है।

इस टैबलेट में वॉयस कॉल के साथ वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्ल्यूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर हैं। 3000 एमएएच की शक्तिशाली बैट्री है और यह प्रोडक्ट ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

मप्र में तेज़ वर्षा की आशंका, भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार को हल्के बादल छाए

भोपाल, 20 अगस्त| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में रविवार को आसमान में छाए हल्के बादलों से गर्मी का असर कम है, लेकिन उमस परेशान कर देने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है।

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और देवास, खंडवा, इंदौर और सीहोर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.4 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, इंदौर का 28.2 डिग्री, ग्वालियर का 35.6 डिग्री और जबलपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।