Home Blog Page 1678

महाराष्ट्र : औरंगाबाद में ‘वंदे मातरम्’ पर हंगामा, पार्षद निलंबित

 AIMIM corporators suspended for refusing to stand up during Vande Mataram in Aurangabad Municipal Corporation
AIMIM corporators suspended for refusing to stand up during Vande Mataram in Aurangabad Municipal Corporation

औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर निगम के सदन में शनिवार को ‘वंदे मातरम्’ गीत के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के दो पार्षद खड़े नहीं हुए। इस पर हंगामा शुरू हो गया। बाद में एआईएमआईएम के दोनों पार्षदों को निलंबित कर दिया गया।

विलय की ओर बढ़े AIADMK के दोनों धड़े

AIADMK merger talks on track, good news in 2 days, says O Panneerselvam
AIADMK merger talks on track, good news in 2 days, says O Panneerselvam

चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के दोनों धड़ों ने शनिवार को आपसी मतभेदों को दरकिनार करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि अगले दो दिन में उनका विलय हो जाएगा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के धड़े ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विलय के लिए वीके शशिकला का पार्टी से निष्कासन आवश्यक पूर्व शर्त होगी।

बारिश के मौसम में बनाएं आम के पकौड़े

aam ke pakode recipe in hindi

आपने आम के पकौड़े खाए हैं। अगर आपने नहीं खाए है तो जानिए कैसे बनते हैं आम के पकौड़े।

छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए 2 कच्चे आम
दो कप बेसन
3-4 चुटकी बेकिंग सोडा
आवश्कतानुसार लाल मिर्च
आवश्कतानुसार ऑयल
चम्मच अजवाइन

ऐसी होती हैं हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की जिंदगी, देखें वीडियो

विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, लाला मिर्च पाउडर, अजवाइन, बेकिंग सोडा और नमक और आवश्कतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, लेकिन ध्यान रखें कि यह पेस्ट ज्यादा पतला न हो। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमी आंच में गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं, तो आम के एक टुकड़े को फेटे हुए बेसन में डालकर कड़ाही में डालें और फ्राई कर लें। जब यह हल्के ब्राउन हो जाएं, तो इसे निकाल लें। आप पकौड़े बनकर तैयार है।

एमटीआर फूड्स ने पेश किया ‘3 मिनट ब्रेकफास्ट’

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

पीएम मोदी उदयपुर विजिट: खेल गांव में होगी एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

 


रविवार को भाजपा की बड़ी तैयारी बैठक

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 29 अगस्त को उदयपुर आगमन के मद्देनजर राज्य सरकार, प्रशासन सहित भाजपा ने भी कमर कस ली है। उदयपुर के चित्रकूट नगर में 29 अगस्त को दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को भाजपा संगठन की पूरे संभाग स्तरीय बैठक है जिसमें सभा की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

29 अगस्त को उदयपुर के चित्रकूट नगर के महाराणा प्रताप खेलगांव में विशाल आम सभा का आयोजन होगा। इसमें मोदी करीब 28 हजार करोड की योजनाओं का शिलान्यास ओर उद्घाटन करेंगे। इस सभा में पूरे संभाग से एक लाख से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी आएंगे। ऐसे में वहां एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साफ सफाई का दौर शुरू हो गया है।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए आईडी जरूरी

कर्मचारियों को भी जारी होंगे कार्ड

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 23 अगस्त से आईडी कार्ड अनिवार्य हो जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। आधे से ज्यादा बच्चों को आईडी कार्ड मिल चुका है और 23 अगस्त से पहले बाकी बचे बच्चों के साथ-साथ टीचिंग ओर नॉन टीचिंग स्टॉफ को भी आईडी कार्ड मिल जाएंगे।

सभी को आईडी कार्ड मिल जाने के बाद सभी को आईडी कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। बिना आईडी कार्ड के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के कुलपति हों या कोई आम छात्र, सभी को आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। आईडी कार्ड के साथ होने से उस छात्र की पहचान करने में आसानी होगी। इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने बताया कि सभी के आईडी कार्ड के साथ में लाने से व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्हांेने यह भी कहा कि वे स्वयं भी अपना आईडी कार्ड साथ में लेकर आएंगे।