Home Blog Page 1684

MOTO का यह स्मार्टफोन कब होगा लांच जानिए

Know when this smartphone of MOTO launches

सबगुरु न्यूज़: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी lenovo के स्वामित्व वाली मोटो द्वारा अपने नए आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आयी है जिसमे इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है इससे पहले बताया गया था कि motorola का नया Moto X4 स्मार्टफोन 24 अगस्त को लांच हो सकता है वही हाल में लीक हुई जानकारी में इसके फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आयी है जिसमे 5.2-इंच की डिसप्ले के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी जा सकती है|

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हॉट जिम वर्कआउट हुआ लीक, देखें वीडियो

इससे पहले सामने आयी जानकारी में बताया गया था कि Moto X4 स्मार्टफोन में 5 इंच फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने के साथ स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम, 3GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है|

मलाइका अरोरा खान ने शेयर करी फिटनेस टिप्स, देखें उसकी फिटनेस

यह स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड होगा फोन को 30 मिनट तक के लिए पानी के अन्दर भी इस्तेमाल किया जा सकता है|

शाहरुख खान का एब्स वर्कआउट वीडियो हुआ लीक, देखें वायरल वीडियो

फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसमे 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है Moto X4, motorola कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो ड्यूल कैमरा के साथ आयेगा पावर के लिए इसमें क्विक चार्ज 3.0 से लैस 3800mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है किन्तु अभी इसके फीचर्स के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है|

OMG..! तो ये सब करती है लडकियां अकेली होने पर! लड़कों को तो IDEA भी नहीं

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

उदयपुरः पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Two Madhya Pradesh farmers commit suicide, 3rd found dead

सबगुरु न्यूजन उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। आशंका है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना मावली तहसील के थामला गांव की है। मरने वाला युवक 40 वर्षीय अभय राजपूत है। मावली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी लाभूराम विश्नोई ने बताया कि शनिवार सुबह विद्यालय जा रहे बच्चों ने पेड़ पर शव लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।

झटपट बनाए टेस्टी कांजी के वड़े

kanji wade recipe in hindi

कांजी के वड़े ज्यादातर राजस्थान में बनाए जाते हैं. यह बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इसको आसानी से बनाया जा सकता हैं. आईये जानते हैं इसके बनाने की विधि।

गर्मी के मौसम में पिएं ठंडी-ठंडी आम की लस्सी

सामग्री :
1 किग्रा. उड़द की दाल, 2 टुकड़े हींग, 3 टी स्पून नमक, 4 टी स्पून राई पाउडर, 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 6 जग पानी, तलने के लिए तेल, 1 छोटा मिट्टी का मटका।

यह हैं सचिन तेंदुलकर की बिटीया सारा तेंदुलकर, देखें इनकी खुबसुरती

विधि :
उड़द की दाल को 6-7 घंटे भिगोकर बारीक पीस लें। मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, कड़ाही में तेल गरम कर लें।
जब तेल गरम हो जाये तो इस मिश्रण को हथेली पर फैलाकर बड़े के आकार में बनाकर गरम तेल में तलकर सारी मिश्रण के वड़े तैयार कर लें। गरम तवे पर हींग डालकर एक छोटे मटके को उस पर उल्टा रख दें जिससे हींग की सुगंध मटके में चली जाये, अब मटके में गरम पानी भर दें। इसमें बारीक पिसी राई, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।

जल्द लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी S9, जाने क्या-क्या हो सकते हैं फीचर्स

वड़ों को मटके में डालकर सूती कपड़ें से मटके का मुंह बंद कर दें। मटके को 3-4 दिन तक धूप में रखे जब पानी थोड़ा खट्टा हो जाये तो कांजी को कांच के गिलास में डालकर सर्व करें।

गर्मियों में बनाए कच्चे आम की चटनी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

खींवसर ने किया उदयपुर के पानरवा आर्किडेरियम का लोकार्पण

सबगुरु न्यूज उदयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को उदयपुर में फुलवारी की नाल अभयारण्य का दौरा किया और यहां की जैव विविधता, घनी वन संपदा एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया।
खींवसर ने पानरवा में नवनिर्मित ऑर्किडेरियम का लोकार्पण भी किया। इस ऑर्किडेरियम में स्थानीय वन, उदयपुर संभाग एवं देशभर के उन क्षेत्रों से ऑर्किड्स मंगवाकर स्थापित किए गये हैं जहां की जलवायु यहां से मेल खाती हैं। जीव विज्ञानियों एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह ऑर्किडेरियम काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
खींवसर ने ऑर्किडेरियम पर तैयार ब्रोशर का विमोचन किया और ऑर्किड को शरण देने वाले महुआ के पौधे का रोपण भी किया। पानरवा इको टूरिज्म डेस्टिनेशन का अवलोकन करते हुए यहां हो रहे कार्यों की सराहना की। दौरे के दौरान मंत्री के साथ मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राहुल भटनागर, वन संरक्षण इंद्रपाल सिंह मथारू, उप वन संरक्षक उत्तर ओपी शर्मा सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सात दिन में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने सुनी ऑडियो क्लिप्स

बांसवाड़ा में रंग ला रही है सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कलक्टर की पहल

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर संभाग के जनजाति बहुल बांसवाड़ा जिले में लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की दृष्टि से जिला कलक्टर की पहल पर बनाई गई सरकारी योजनाओं की वागड़ी और हिन्दी ऑडियो क्लिप्स को व्यापक पहुंच प्राप्त हो रही है। ऑनलाइन उपलब्ध कराने के बाद गत सात दिनों मंे साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने इन योजनाओं का सुना है और जानकारी प्राप्त की है।
गत 11 अगस्त को जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद ने इन ऑडियोक्लिप्स के ‘ऑडियोक्लिप्सबांसवाड़ा डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट इन’ एड्रेस वाले ब्लॉग का लोकार्पण किया था। यह ब्लाॅग जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किया गया है। ऑडियो क्लिप्स निर्माण प्रोजेक्ट के प्रभारी एवं सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा ने बताया कि इस ब्लॉग एड्रेस को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर इत्यादि के माध्यम से जिलेभर में प्रसारित किया गया और इसके बाद सात दिनों में 5 हजार 563 लोगों ने ब्लॉग पर इन ऑडियोक्लिप्स को सुना है।

विदेशों में 840 लोगों ने सुना

ब्लॉगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस ब्लॉग को न सिर्फ जिले में हजारों लोगों ने देखा और इसके क्लिप्स को डाउनलोड किया है अपितु इसे विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों द्वारा भी देखकर सराहना की गई है। इस ब्लॉग को भारत में 3 हजार 395 लोगों ने देखा है वहीं यूनाइटेड स्टेट में 528, कुवैत में 180, इंडोनेशिया में 49, केन्या में 37, बहरीन में 13, यूएई में 10, सउदी अरब में 9, बुरकिना फासो में 8 तथा सिंगापुर में 6 प्रवासी भारतीयों ने इस ब्लॉग को देखकर इसकी सामग्री को सुना है।

इस तरह देखा जा सकता है ब्लॉग

कोई भी व्यक्ति ब्लॉग एड्रेस ‘ऑडियोक्लिप्सबांसवाड़ा डॉट ब्लॉगस्पॉट डॉट इन’ पर क्लिक करते हुए 16 योजनाओं की हिन्दी व वागड़ी की कुल 30 क्लिप्स को सुन सकता है और इसके डाउनलोड ऑप्शन को क्लिक कर ऑडियोक्लिप को डाउनलोड कर सकता है। इस ब्लॉग पर मां-बाड़ी केन्द्र, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना, जनजाति छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं, अनुजा निगम की योजनाओं, अनुप्रति योजना, अनाथ पालनहार योजना, विधवा पालनहार योजना, श्रमिक कल्याण योजनाओं, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा व प्रधानमंत्री जन-धन बीमा योजना पर क्लिप्स को अपलोड किया गया है।

माही के सवालों पर कल्याण काका के जवाब

जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई इन ऑडियो क्लिप में ‘माही काकी’ और ‘कल्याण काका’ नामक दो पात्र आपस में वागड़ी में बात करते हैं और बातों ही बातों में विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इन क्लिप्स में भूमिका गीत का गायन इंडियन आईडल फेम चरित दीक्षित ने किया है जबकि सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा के निर्देशन में प्रसिद्ध रंगकर्मी, गीतकार और आकाशवाणी कलाकार सतीश आचार्य के साथ अब्दुल रज्जाक भट्टी, अचल शाह, श्रीमती दीपिका दीक्षित, प्रियंका पण्ड्या व्यास, भंवरलाल गर्ग आदि ने ऑडियो क्लिप निर्माण का कार्य किया है। इन क्लिप की रिकार्डिंग परतापुर के हरिप्रेम स्टूडियो के नितिन समाधिया के तकनीकी निर्देशन में की गई है।