Home Blog Page 1713

गृहमंत्री कटारिया ने किया मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम व हॉकी ग्राउण्ड के लिए टर्फ का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। इस शिलान्यास कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 अगस्त की उदयपुर यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में तीनों मंत्रियों के साथ खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद थे। यूआईटी की ओर से शिलान्यास समारोह में महाराणा प्रताप खेल गांव में किए गए कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।
समारोह में गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि स्थानीय निकायों की ओर से खेलों के विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं और आगे भी कई कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मल्टीपरपज स्टेडियम के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार भी दस करोड़ रुपए देगी। इसमें लगने वाले 14 करोड़ की राशि राज्य सरकार व स्थानीय निकायों की ओर से संयुक्त रूप से दी जाएगी।
खेल मंत्री ने बताया कि स्टेडियम के बनने के बाद राजस्थान से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो पाएंगे। हॉकी के लिए टर्फ के लगने के बाद यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट हो सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुविधाओं के बढ़ने के बाद कोच की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वह खिलाड़ियों को तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाए।

पीएम उदयपुर विजिट तैयारी: प्रताप गौरव केन्द्र भी आएंगे पीएम मोदी 

 

29 अगस्त को उदयपुर आ रहे हैं पीएम मोदी

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 अगस्त को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा की तैयारियों में राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को भी तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के उदयपुर के डबोक हवाईअड्डे पर आने के बाद हैलिकाॅप्टर से उदयपुर शहर में फतहसागर झील के समीप स्थित प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रताप गौरव केन्द्र में हैलिपैड तैयार किया जा रहा है। गृहमंत्री कटारिया ने गुरुवार को उस जगह का निरीक्षण किया। पीएम मोदी प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन भी करेंगे। इसी दौरान कटारिया ने प्रताप गौरव केन्द्र के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले अण्डरपास का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर राज्य के नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास के चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली भी साथ थे।

वसायुक्त यकृत से लंबे समय में यकृत कैंसर का डर

obesity and smoking can increase your risk Liver cancer
obesity and smoking can increase your risk Liver cancer

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि वसायुक्त यकृत से पीड़ित लोगों की संख्या में खतरनाक रूप में वृद्धि हो रही है। यदि ठीक से इलाज न हो तो वसायुक्त यकृत से लंबे समय में यकृत कैंसर भी हो सकता है।

अमरीकी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी

search continue for 5 missing soldiers in US Army helicopter crashes off coast of hawaii
search continue for 5 missing soldiers in US Army helicopter crashes off coast of hawaii

लॉस एंजेलिस। अमरीकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार रात को हवाई तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। बचाव दलों को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है।

औरैया जा रहे अखिलेश यादव सैकड़ों कार्यकर्ता समेत हिरासत में लिए गए

Akhilesh Yadav Detained by Unnao Police on His Way to Meet pradeep yadav
Akhilesh Yadav Detained by Unnao Police on His Way to Meet pradeep yadav

लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को औरेया जाते समय रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया।