Home Blog Page 1721

महासमुंद : अंतिम संस्कार के बाद लौट आई मृतका!

Chhattisgarh : girl returned alive 4th day after funeral in Mahasamund

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के बाद एक अज्ञात मृतका के वापस लौट आने की चर्चा इन दिनों गर्म है।

चार दिनों तक गम में डूबे परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, लेकिन पुलिस के लिए इसे समझना अब एक चुनौती बन गया है कि मृतका के परिजन जिसे अपनी नाबालिग बेटी समझकर अंतिम संस्कार कर चुके हैं आखिर वो कौन थी? अंतिम संस्कार के साथ ही उस मृतका के सभी साक्ष्य नष्ट हो चुके हैं।

मौत के बाद जिंदा हुई 90 साल की बुढिया, बोली यमराज से हुई मुलाकात

फिलहाल इस घटना ने सभी को हैरान कर रखा है। उक्त किशोरी 17 अप्रेल से बिना बताए घर छोड़ कर चली गई थी। पता नहीं चलने पर परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

“बेबी डॉल” गाने पर इस लड़की ने करा ऐसा डांस की आप सनी लिओनी को भी भुल जाएंगे

यह पूरा मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के गांव तेंदुलोथा का है।  भालुचुवां कंडीझर में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली थी। जिसे ग्राम तेंदुलोथा के एक परिवार ने अपनी बेटी होने की शिनाख्त की थी और बकायदा उसका अंतिम संस्कार किया था।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक, जाने इनकी टॉप स्पीड और कीमत

घटना के चौथे दिन परिवार वालों को अपनी बेटी के जीवित होने की सूचना मिली। रायपुर से नाबालिग के मौसेरे भाई को मिली सूचना को परिवार वालों ने पुलिस को बताई। पुलिस वाले नाबालिग को मंगलवार को बागबाहरा थाने लेकर आए।

दफनाने के लिए खोदी गई थी कब्र, नहलाते समय जिंदा हो गई महिला

बागबाहरा टीआई शशिकला उईके ने कहा कि भालुचुवां कंडीझर में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश को देखकर तेंदुलोथा के परिवारों ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की थी। उसके बाद शव दोपहर बाद उन्हें सौंप दिया गया था।

इन लड़कियों ने भंगड़ा पर करा ऐसा डांस जिसे देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे

पुलिस ने कहा कि नाबालिग को रायपुर से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग के मुताबिक मां की डांट-फटकार से वह घर छोड़कर चली गई थी। घर से वह कांटाबाजी गई। वह 15 दिन रहने के बाद रायपुर में रहकर दुकान में काम करने लगी थी। मीडिया के जरिए उसे अपनी मौत की खबर लगी तब वह मौसी के यहां थी।

कॉलेज में इस लड़की ने करा हॉट डांस, स्टूडेंट हुए इसके दीवाने

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

विश्व पुलिस खेल में उदयपुर के भूपेंद्र ने जीता रजत

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (यातायात) भूपेंद्र व्यास ने विश्व पुलिस खेल, अमेरिका में पुश एंड पुल्ल खेल में रजत पदक प्राप्त हुआ है।

भूपेंद्र उदयपुर में नियुक्त हैं। उनकी इस सफलता से उदयपुर के खेल जगत और पुलिस महकमे में भी खुशी है। खेल प्रेमियों ने इसे उदयपुर के लिए भी उपलब्धि बताया है।

गौरतलब है कि भूपेंद्र को इन खेलों में जाने से पहले भामाशाह की तलाश थी। महकमे ने अनुमति तो दी लेकिन आर्थिक मदद का प्रावधान नहीं हो पाया। उदयपुर पावर लिफ्टर असोसिएशन ने भी यह मुद्दा उठाया था। इन परिस्थितियों से जूझते हुए भूपेंद्र का मेडल जीतना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

डूंगरपुर में 19 हजार रुपए घूस लेते दबोचा गया एएसआई

 

CBI arrests ex ED officer, middleman in Rs 50 lakh bribery case

सबगुरु न्यूज़ डूंगरपुर/उदयपुर। उदयपुर सम्भाग के डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के एएसआई बहादुर सिंह गेहूवाड़ा को 19 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया है। यह कार्रवाई सीआई एसीडी हनुवंत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात को की गई।

साउथ इंडियन में बनाएं स्टफ इडली

stuff idli recipe in hindi

साउथ इंडियन स्टफ इडली बच्चे बहुत पसंद करते हैं इसको आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैंयह बहुत आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी स्वादिष्ट लगती हैं आईये जानते हैं इसकी रेसिपी…

अब युवाओं को नहीं पता क्या है सत्तू!

सामग्री
इडली 5
बारीक कटे प्याज मुट्ठी भर
बारीक कटे टमाटर 2 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च 4
इमली का पेस्ट आधा चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच
रिफाइंड ऑयल 2 चम्मच
अजवाइन आधा चम्मच
जीरा आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि
सबसे पहले बची हुई इडलियों को छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें। ध्यान रखें कि इडली के टुकड़े न ज्यादा बड़े हों और न ही छोटे।

एक अलग पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और अजवाइन डाल दें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

इसमें इमली का पेस्ट डालकर मिलाएं ताकि वह सभी सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिल जाए।

शादी में इस दुल्हन ने करा ऐसा डांस जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे| देखें वायरल वीडियो

अब इसमें सभी सूखे मसाले और नमक डाल दें। जब टमाटर पूरी तरह से सॉफ्ट होकर पक जाए तब इसमें कटी हुई इडली डाल दें।

अच्छी तरह से मिलाकर गैस से उतारें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

नशे में धुत्त इस फॉरेनर लड़की ने करा ऐसा तमासा की पुलिस वालों के भी छुटे पसीने

अब एक बाउल में इडली मंचूरियन को ट्रांसफर करें और बारीक कटे धनिया पत्ते से सजाकर सर्व करें।

आप चाहें तो इस इडली रेसिपी को ओरेगैनो और चिली फ्लेक्स से भी गार्निश कर सकती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

गुरमीत की बॉलीवुड में सफलता पर ही देबिना बनर्जी करेंगी फिल्मों का रुख

Debina Bonnerjee REVEALS her Bollywood game plan!
Debina Bonnerjee REVEALS her Bollywood game plan!

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी का कहना है कि एक बार उनके पति बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर लें तो फिर वह भी फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगी।