युवती से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की कड़ी कैद

सबगुरु न्यूज उदयपुर। शौच करने जा रही युवती के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
प्रकरण के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष गत 30 जून 2015 को युवती ने एक परिवाद पेश किया, जिसमें बताया कि 25 जून 2015 को मजदूरी कर लौटी और शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली, तब काया गोवर्धन विलास निवासी लक्ष्मण पुत्र देवा मीणा ने उसके साथ छेड़छाड़ की, लेकिन उस समय वह सविना में रेलवे ट्रेक के सहारे-सहारे जंगल की तरफ शौच करने चली गई।
आरोपी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और जेब से चाकू निकाल कर डराया-धमकाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की हालत देखकर बहन व जीजा ने पूछा तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने लक्ष्मण मीणा के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अतिरिक्त सेशन न्यायालय (महिला उत्पीडन प्रकरण) के पीठासीन अधिकारी डॉ. दुष्यंत दक ने फैसले में लिखा कि अभियुक्त द्वारा किया गया दुष्कर्म पीड़िता के सर्वोच्च सम्मान पर एक गम्भीर प्रहार है, जिससे पीड़िता का आत्म सम्मान व गरिमा दूषित हुए है तथा पीड़िता को शर्मनाक जीवन जीने की ओर धकेल दिया है।
दुष्कर्म प्रथम श्रेणी में अपराध होता है, वर्तमान समय में दुष्कर्म के मामलों में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ नरमी इस प्रकार के घृणास्पद अपराध को बढ़ावा देने के समान होगी। साथ ही समाज व महिलाओं का अपमान करना होगा। आरोपी लक्ष्मण मीणा को दोषी करार देते हुए भादसं की धारा 376 में दस साल का कठोर कारावास व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई।
NOKIA 8 स्मार्टफोन हुआ लांच जाने इसके फीचर्स

सबगुरु न्यूज़: Nokia ने एक इवेंट में अपना स्मार्टफोन nokia 8 लॉन्च किया है इस फोन को काफी एडवांस बनाया गया है इस फ़ोन की बॉडी एडवांस्ड एल्यूमिनियम की दी गई है जिसमें Carl Zeiss ऑप्टिक्स दिया गया है आज आपको बता रहे है इसके कुछ ख़ास फीचर।
रोड एक्सीडेंट में हुई दो लोगो की दर्दनाक मौत, वीडियो हुआ CCTV में कैद
आपको बता दे की इस फ़ोन में एक ख़ास तरीके का फीचर दिया है जिसे दोनों कैमरे में वीडियो एक साथ बना सकते है जिए की आपका सोशल मिडिया रियल टाइम हो जाएगा इसके काफी एडवांस बनाया गया है आईये जानते है कुछ और फीचर्स।
पेट की चर्बी कम करने के सबसे आसान उपाय
इस फ़ोन को दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बताते है जिसमे Nokia OZO ऑडिया है जिसे 360 डिग्री ऑडियो का रियल महसूस किया जा सकता है साथ ही इसके डेटा के लिए गूगल ड्राइव की तरह अनलिमिटेड स्टोरेज दिया जायगे।
ये हैं आपके पसंदीता एक्टर शाहरुख और सलमान के हमशकल, देख कर कंफ्यूज न हो जाएं
इस फ़ोन में क्वॉल्कॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 दिया है जो की 4GB रैम के साथ 64 GB वेरियशन में उपलब्ध है यह Android 7.1.1 OS पर चलता है।
यह हैं किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान! देखें इनकी हॉट वीडियो
कैमरे की बात करे तो इस में रियर में डुअल लेंस कैमरा दिया है दोनों रियार केमेरे 13 मेगापिक्सल के दिए है दूसरा रियल कैमरा भी 13 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस के साथ है और इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का मतलब इसके तीनि कैमरे 13 मेगापिक्सल के है।
स्वामी ओम जी की हुई फिर से बुरी तरह पिटाई, देखें वायरल वीडियो
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
उदयपुर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी अरेस्ट
सबगुरु न्यूज उदयपुर। विदेशी सैलानियों का ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन कहलाने वाले उदयपुर में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोलम्बिया के बुकारमांगा निवासी एक विदेशी महिला ने उदयपुर के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को इस सम्बंध में अंबामाता थाने में मामला दर्ज हुआ।
भगवान के दर्शन का बहाना था, हुस्न और नशे से लबरेज रेव पार्टी में पहुंचे ये यंगस्टर्स
