online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
BSP MLC Ambika Chaudhary resigns from state Legislative Council
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के कोटे से एमएलसी अंबिका चौधरी ने भी अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। वह हालांकि बसपा नेता हैं। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। अंबिका का कार्यकाल 5 मई, 2018 को खत्म होना था।
China again warns India, withdraw troops from Doklam
बीजिंग। चीन ने बुधवार को ‘डोकलाम में बचे 53 भारतीय सैनिकों को’ वापस बुलाने के लिए भारत से कहा। चीन के विदेश मंत्रालय ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि सोमवार तक चीनी क्षेत्र में 53 भारतीय सैनिक थे व एक बुल्डोजर भी था।
Congress expels 14 Gujarat MLAs who voted against Ahmed Patel in Rajya Sabha elections
अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुजरात के अपने दिग्गज नेता अहमद पटेल की मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जीत के दूसरे ही दिन बुधवार को 14 बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला भी शामिल हैं। कांग्रेस ने बागी विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
Twitter Bringing Night Mode To Desktop, Pilot Testing Begins
सैन फ्रांसिस्को। इस साल की शुरुआत में स्मार्टफोन के लिए ‘नाइट मोड’ की सुविधा लाने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर जल्द ही यह सुविधा डेस्कटॉप के लिए भी ला सकती है।
After Rajya Sabha win, Amit Shah says BJP will sweep Gujarat polls
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को स्वीकार किया कि राज्यसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी बलवंतसिंह राजपूत को अपेक्षा से कम वोट मिले। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बलवंत कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल से हार गए।