Home Blog Page 1828

चीन में 1,000 साल से लुप्त मंदिर की खोज

lost temple discovered after 1000 years in China

बीजिंग। चीन के चेंग्दू शहर में पुरातत्वविदों ने करीब 1,000 साल से लुप्त एक मंदिर की खोज की है। खोजे गए फुगान मंदिर का अस्तित्व ईस्टर्न जिन राजवंश (सन 317-420) से साउदर्न सांग राजवंश (सन 1127-1279) के दौरान माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि 618 से 907 ईस्वी के बीच तांग राजवंश के एक भिक्षु सूखे की मार झेल रहे इलाके में बारिश कराने के लिए इसी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे, जिसके बाद सच में बारिश हुई।

VIDEO: अभिनेत्री राधा सिंह मौत के वक्त थी गर्भवती थी जाने इनकी मौत का राज इस वीडियो में

तांग राजवंश के मशहूर कवि लीयू यूशी की रची एक कविता में इस मंदिर के पुननिर्माण की गाथा है, जिसमें कहा गया है कि इस मंदिर में साक्षात स्वर्ग की सत्ता है। कविता में मंदिर की महत्ता का बखान किया गया है।

VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा

तांग और सांग राजवंशों के आखिरी दौर में इस मंदिर की इमारत जीर्ण होती चली गई और युद्ध के दौरान मंदिर के सभी निशान गायब होने लगे।

पुरातत्वविदों ने खोज के दौरान जमीन से बौद्ध ग्रंथ से संबंधित 1,000 से अधिक तख्त और करीब 500 पत्थर की मूर्तियों के साथ चमकदार टाइल्स उत्खनन में प्राप्त किए हैं।

VIDEO: होंडा ने निकाली नई स्पोर्ट बाइक HONDA CX01

इस खोज के नेतृत्वकर्ता यी ली ने कहा कि हमने मंदिर प्रांगण के सिर्फ एक हिस्से का उत्खनन किया है, जिससे इस मंदिर के गौरवपूर्ण इतिहास की झलक देखने को मिली।

VIDEO: चीन ने भारत में फिर भेजा एक नया जुगाड़

ली ने कहा कि इस खोज के दौरान उन्हें मंदिर की नींव, आसपास की इमारतों के खंडहर, कुएं, सड़क और खाइयां मिली हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए टेस्टी और क्रंची ‘स्प्राउट टिक्की’

हेल्द कॉन्शस लोग अपनी हेल्द को बैटर बनाने के लिए क्या क्या नहीं करते। जिम जाते है, डायटिंग करते है। ऐसे में आज हम आपसे एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहें है, जो टेस्टी होने के साथ ही उतनी ही हेल्दी भी है।

सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को, भारत से बाहर दिखाई देगा

अजमेर। मैदनीय ज्योतिष शास्त्र की मैदनीय संहिता में वर्णन है कि चन्द्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण आता। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा को हो चुका है, अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा।

मणिपुर में 10 बच्चों को जन्म देने वाली 3 महिलाएं सम्मानित

Three Manipuri mothers with 10 children honoured

इंफाल। मणिपुर की तीन महिलाओं को जिन्होंने अलग-अलग 10 बच्चों को जन्म दिया है को राज्य के एक समूह द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है।

गौरतलब है कि मणिपुर मेइतेई समुदाय की जनसंख्या लगातार कम हो रही है। इस तरह का लगातार चौथा वार्षिक समारोह था, जहां मणिपुर की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन्हें डर है कि इस अशांत राज्य में गैर-स्थानीय लोगों की आबादी यहां के स्थानीय आबादी को पछाड़ देगी।

अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लीक करें

तीन महिला जिन्हें सम्मानित किया गया, वे हैं टी. सुमति (41) एन. मलिका (55) और एस. इनाक्कुनबी (40)। प्रत्येक को 10,000 रुपये नगद और प्रमाणपत्र दिया गया।

ऐसा कौनसा गांव जिसमें रात में नहीं होती शादी

इस समारोह को इरामदम कुन्बा अपुनबा लुप (आईकेएएल) द्वारा आयोजित किया गया। यह संगठन मणिपुर की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के लिए प्रेरित करता है।

12 साल की उम्र में ये बच्चा खुद बन गया बेटी का बाप

मणिपुर की जनसंख्या 28 लाख से थोड़ी कम है। यह माना गया है कि गैर-स्थानीय आबादी ने स्थानीय आबादी को पछाड़ दिया है।

VIDEO: नरेंद्र मोदी के बारे में बोला इस औरत ने कुछ ऐसा देखिये

विद्रोही गुट और कुछ नागरिक समाज के संगठन मणिपुर चुनावों में गैर स्थानीय लोगों को नहीं लड़ने दे रहे हैं।

इस समारोह की अध्यक्षता करने वाले सोइबम सुभाषचंद्र ने कहा कि मणिपुर में राजाओं के समय पर्याप्त जनसंख्या वृद्धि हुई थी।

VIDEO: BMW की अपने आप चलने वाली कार देखिये

आईकेएएल के अध्यक्ष लुवांग लीमा ने कहा कि स्थानीय आबादी को बचाने के लिए मणिपुर में जनसंख्या को बढ़ाने की जरूर है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

दो विमानों के डैने टकराए, 190 से अधिक यात्री सुरक्षित

Wings of two aircraft collide, more than 190 passengers safe
Wings of two aircraft collide, more than 190 passengers safe

नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर बुधवार तड़के दो विमानों के डैने आपस में टकरा गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने 190 यात्रियों और चालक दल के सुरक्षित होने की सूचना दी है।