Home Blog Page 1889

जबलपुर : कार पुलिया से गिरी, 4 लोगों की मौत

4 killed after Car falls from bridge in Jabalpur
4 killed after Car falls from bridge in Jabalpur

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गई, जिसके कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया।

दुकान के विवाद में पिता ने पुत्र पर फेंका एसिड

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में दुकान के विवाद को लेकर एक पिता ने अपने ही पुत्र पर एसिड फेंक दिया। घटना ने क्षेत्रवासियों को स्तब्ध कर दिया कि एक पिता भी ऐसा कर सकता है। झुलसे युवक का उपचार उदयपुर में चल रहा है।

मामला डूंगरपुर शहर की आदर्श नगर कॉलोनी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी उदयराम जोशी का अपने पुत्र भाग्यराम के साथ लंबे समय से एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार रात जब भाग्यराम घर में टीवी देख रहा था तब फिर से विवाद शुरू हो गया। उस वक्त तो उदयराम वहां से चला गया, लेकिन कुछ मिनट बाद वह एसिड से भरी बोतल लाया और टीवी देख रहे पुत्र पर एसिड फेंक दिया। भाग्यराम बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद पीड़ित को अस्तपताल ले जाया गया। जहां से उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए उदयपुर लेकर रवाना हो गए। आरोपी उदयराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फास्टफूड का सेवन युवाओं को बना रहा हृदय रोग का शिकार

Fast food cause heart disease

लखनऊ। युवाओं में हृदयाघात और हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ने का प्रमुख कारण धूम्रपान और मशालेदार एवं तली भुनी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना है।

रोजाना तांबे के बर्तन में रखे पानी को पिने से इन

इससे बचने के लिए रेशायुक्त भोजन करना चाहिए और व्यायाम को नियमित दिनचर्या का अंग बनाना अति आवश्यक है। यह जानकारी डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. भुवन चन्द्र तिवारी ने दी।

जब मल्लिका शेरावत का हुआ MMS वायरल

उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक हृदय ही है जिस पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ता है। तनाव, थकान, प्रदूषण आदि कई वजहों से खून का आदान-प्रदान करने वाले इस अति महत्वपूर्ण अंग को अपना काम करने में मुश्किल होती है।

10 दिन बाद भी पता लग सकता है मौत का सटीक…

डॉ. तिवारी ने बताया कि पहले जहां 30 से 40 वर्ष तक के बीच हृदय की समस्याएं आंकी जाती थीं, आज यह 20 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भी होने लगी है। ऐसे में हृदय की समस्याओं से बचने का एक ही उपाय है कि लोग खुद अपनी कुछ सामान्य जांच कराएं और हृदय संबंधी सामान्य समस्याओं को भी गंभीरता से लें।

चिकित्सकों के मुताबिक जीवनशैली व खान-पान में बदलाव लाकर हृदय रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। इससे बचने के लिए मशालेदार व अधिक तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अधिकतर समय कार्यालय में सिर्फ बैठकर अपना काम करते हैं।

VIDEO: TERE NAAM 2 का ट्रेलर हुआ लांच

इस स्थिति में शरीर निष्क्रिय जीवनशैली का आदी बन जाता है। आज के युवा कार्यालय में तो बैठे बैठे काफी पीते हैं और फिर घर पर भी रात को देर तक टेलीविजन देखकर सुबह देर से जगते हैं और व्यायाम नहीं करते हैं। ऐसे में हृदय रोगों की आहट आना लाजमी है।

अब दूरबीन से भी बायपास सर्जरी उपलब्ध

बलरामपुर अस्पताल के योग विशेषज्ञ एन एल यादव कहते हैं कि तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली को खराब कर देते हैं। तनाव से उबरने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करना हृदय के लिए अच्छा होता है।

बचाव

प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करें।
पौष्टिक आहार लें ।
नमक का सेवन कम करें
कम वसा वाले आहार लें।
ताजी सब्जियां और फल लें।
धूम्रपान व तंबाकू से बचें।
खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखें।
वजन को नियंत्रित रखें।

कारण

एक स्थान पर अधिक देर तक बैठकर काम करना।
तनाव में रहना।
कम से कम शारीरिक श्रम करना।
तम्बाकू सेवन या धूम्रपान करना
अस्वास्थ्यकर खान-पान,
तला-भुना ज्यादा खाना,

30 मिनट का व्यायाम कम करे मौत का जोखिम

हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक इस बीमारी की सिर्फ महिलाएं ही शिकार नहीं होती बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। आजकल बच्चों में जंकफूड खाने की आदत पड़ती जा रही है जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इससे न सिर्फ उनमें मोटापा बढ़ता है बल्कि कई बीमारियां भी उन्हें घेर लेती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सीरिया : हवाई हमले में 43 नागरिकों की मौत

43 civilians killed in US led airstrikes in air raids Syria raqqa
43 civilians killed in US led airstrikes in air raids Syria raqqa

दमिश्क। सीरिया के उत्तरी शहर रक्का पर शनिवार को अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 43 नागरिकों की मौत हो गई। रक्का आईएस का मजबूत गढ़ है।

बियर का आनंद लेते समय शिष्टाचार का ध्यान रखें

Modern Day Rules Of Beer Drinking Etiquette
Modern Day Rules Of Beer Drinking Etiquette

नई दिल्ली। क्या आप बियर के जाम छलकाना पसंद करते हैं? तो आप इस अनुभव को कुछ मौलिक शिष्टाचार सीख कर और भी बेहतर बना सकते हैं, जैसे किसी को गर्म बियर न परोसें या बियर के ऊपर के झाग को न हटाएं।