
मानहानि केस : अभिषेक मनु सिंघवी को गुजरात हाईकोर्ट का नोटिस

सोनिया और प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने 16 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले गुजरात में व्यापक चुनाव प्रचार किया था।
विपक्ष 2019 की नहीं, 2024 की तैयारी करे : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस जीत ने यह स्थापित कर दिया है कि लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब साफ है कि कांग्रेस का 2019 में भी कुछ नहीं हो सकता, उसे अब 2024 की तैयारी करनी चाहिए।
एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमत बढ़ाई
