Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सोनिया और प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात - Sabguru News
Home Delhi सोनिया और प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात

सोनिया और प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात

0
सोनिया और प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात
Sonia and Priyanka meet Rahul Gandhi
Sonia and Priyanka meet Rahul Gandhi
Sonia and Priyanka meet Rahul Gandhi

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने 16 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले गुजरात में व्यापक चुनाव प्रचार किया था।

सोनिया और प्रियंका से मिलने के बाद राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए संसद भी गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों पर संसद में मचे घमासान के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा गुजरात में दोबारा सरकार बनाती दिख रही है तो हिमाचल में कमल खिलने जा रहा है।