Home Blog Page 1940

कौनसा स्मार्टफोन हैं ज्यादा बेहतर VIVO X9S या VIVO X9S PLUS जाने

Which smartphones are better than VIVO X9S or VIVO X9S PLUS

सबगुरु न्यूज़: चीनी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने अपने दो नए Vivo X9s और Vivo X9s Plus स्मार्टफोन को लांच किया था जिनकी सबसे खास बात यह है कि इन दोनों स्मार्टफोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बात करे|

VIDEO: दुनिया की ऐसी जगह जहाँ टीचर कपड़े उतार कर पढ़ाती है

तो Vivo X9s की कीमत 25,500 रुपए और Vivo X9s Plus की कीमत 28,500 रुपए बताई गयी है इहे अभी सिर्फ चीन में ही लांच किये गए है किन्तु उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही अन्य देशो में भी इन स्मार्टफोन को लांच कर दिया जायेगा|

VIDEO: अमिताभ के साथ PAA मूवी में तरुणी सचदेव की विमान दुर्घटना में मृत्यु

VIVO X9S PLUS SMARTPHONE के फीचर्स 

VIVO X9S SMARTPHONE के फीचर्स 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

फिल्मी स्टाइल में पलटा ट्रक, मेक्सिको में सड़क दुर्घटना10 लोगो की मौत

0

5 killed as Truck-tractor collision in Gwalior

SABGURU NEWS, मेक्सिको सिटी, 3 अगस्त| मेक्सिको के तमौलिपस राज्य में एक मालवाहक ट्रक की बस से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। तमौलिपस के नागरिक सुरक्षा समन्वयक प्रेडो ग्रानाडोस ने एफे न्यूज को बताया कि यह घटना बुधवार को शाम लगभग सात बजे रूम्बो नुवो मार्ग पर हुई।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस मेक्सिको सिटी से रेनोसा जा रही थी, तभी इसकी ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। इसके साथ ही 16 लोग घायल हुए हैं। एक शख्स ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ग्रानाडोस ने बताया, ट्रेलर लुढ़कता हुआ दूर चला गया जबकि बस 50 मीटर से अधिक ऊंचाई से पहाड़ी से नीचे जा गिरी।

जल्द उदयपुर तक आएगी अमृतसर ट्रेन

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा के बाद अब उदयपुर से अमृतसर के लिए भी सीधी रेल सेवा की सौगात मेवाड़वासियों को मिलने वाली है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी अजमेर-अमृतसर (श्री हरमन्दिर साहिब) के बीच सप्ताह में 4 दिन यह रेलगाड़ी चल रही है। इसे भी उदयपुर तक बढ़ाया जाएगा। इस प्रस्ताव के साथ उदयपुर में रैक के रखरखाव का शिड्यूल भी उदयपुर से भेजा जा चुका है। साथ ही उदयपुर और अजमेर के बीच ठहराव भी प्रस्तावित कर दिए गए हैं। इनमें राणा प्रताप नगर, मावली, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद स्टेशन शामिल किए गए हैं।

अजमेर से दो अलग-अलग नंबरों से यह सेवा संचालित होती है। गुरु व शनि को अजमेर-अमृतसर (19611) चलती है, जो अजमेर से 17.55 बजे रवाना होती है और अगले दिन 14.45 बजे अमृतसर पहुंचती है। इसी तरह, सोम व बुध को अजमेर-अमृतसर (19613) चलती है जो अजमेर से 17.55 बजे रवाना होती है और अगले दिन अमृतसर सुबह 10.45 बजे पहुंचती है।

इसी गाड़ी को इसके खाली समय का उपयोग करते हुए उदयपुर तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया है। यह ट्रेन शुरू होने के बाद मेवाड़वासियों को जयपुर जाने के लिए एक और रेल सेवा मिलेगी जो सरिस्का, हिसार, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, जालन्धर जाने वालों के लिए भी सौगात होगी।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने भी यह उम्मीद जताई है कि महीने-दो महीने में ही यह गाड़ी भी उदयपुर से शुरू हो जाएगी, क्योंकि इसके लिए उदयपुर में सारी जरूरी तकनीकी तैयारियां की जा चुकी हैं।

नशे की लत से बाहर आना नामुमकिन नहीं : प्रतीक बब्बर

Prateik Babbar Recovery from drug addiction is possible
Prateik Babbar Recovery from drug addiction is possible

मुंबई। एक समय पर नशे की लत से जूझ चुके बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के लिए नशे की लत से बाहर आना नामुमकिन नहीं है।

पुर्तगाल में समुद्री बीच पर विमान की आपात लैंडिंग, 2 की मौत

Two sunbathers killed as plane lands on beach in Portugal
Two sunbathers killed as plane lands on beach in Portugal

लिस्बन। पुर्तगाल में एक छोटे विमान की आपात लैंडिंग के बाद दो लोगों की मौत हो गई। यह छोटा विमान ‘सेसना 152’ बुधवार को प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में एक छात्र और 56 वर्षीय वरिष्ठ इंस्ट्रक्टर सवार थे।