Home Blog Page 1966

‘बिग बॉस 11’ में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नवप्रीत बंगा!

 

सितंबर माह में ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ को रिप्लेस करने वाला मोस्ट अवेटेड टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस11’ शुरू होने वाला है।

सोहराबुद्दीन मामला : दिनेश एमएन के बरी होने पर आतिशबाजी

सबगुरु न्यूज उदयपुर। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में उदयपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक दिनेश एमएन के बरी होने पर उदयपुर में बजरंग सेना की ओर से आतिशबाजी की गई। सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित हुए दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में फिर से दिनेश एमएन के जैसे पुलिस अधीक्षक की मांग भी रखी है।

बजरंग सेना केे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पटाखे फोड़, दिनेश एमएन जिंदाबाद के नारे लगाए। आतिशबाजी के साथ यहां पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर सर्वहित की बात आती है तो ऐसे में अपराध करने वालों के एनकाउंटर होने चाहिए। आमजन में विश्वास और अपराधियों में खौफ पैदा करने वाले ईमानदार पुलिस अफसर की जरूरत सिर्फ शहर में ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में है।

बजरंग सेना के कमलेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते हुए हाल के पुलिस प्रशासन में भी दिनेश एमएन जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारियों की आवश्यकता है। इससे अपराधियों में डर पैदा होगा और कई अपराध खुद-ब-खुद रुक जाएंगे। गौरतलब है कि उदयपुर के लोगों के दिलोदिमाग में दिनेश एमएन दबंगई अंदाज व अपराधियों के लिए खौफ वाली छवि रखने वाले पुलिस अफसर हैं। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी की ओर से भी सूरजपोल चैराहे पर आतिशबाजी की गई।

Ohh! बिग बॉस में इस बार कॉमन मैन को नहीं मिलेगी फीस

 

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 11वां सीजन शुरू होने ही वाला है, यहां तक कि इसका नया लोगो भी बना लिया गया है। लेकिन इस पिछले सीजन की तरह इस बार भी जो कॉमन पीपल शो में हिस्सा लेगे उनके लिए शो के कॉन्ट्रैक्ट में एक शॉकिंग शर्त रखी जा रही हैं।

इस बार नाश्ते में जरूर बनाएं मुंबइया अंदाज वाली रगड़ा

 

देश में कुछ डिशेज, प्रांत के मुताबिक बंटी हुई है, जैसे कि दाल बाटी हो तो राजस्थान की, नॉनवेज को तो यूपी का और चाट हो तो दिल्ली की। ठीक इसी तरह रगड़ा हो तो मुम्बई का। जी हां इसलिए आज हम यहां आपके लिए लाए है रगड़ा की रेसिपी और वो भी बिलकुल मुम्बइया स्टाइल में।

सामग्री :

• सूखा मटर- 2 कप

• बेकिंग पाउडर- 3/4 चम्मच

• नमक- 2 चम्मच

• कद्दूकस किया अदरक- 2 चम्मच

• पानी- आवश्यकतानुसार

• नीबू का रस- स्वादानुसार

• बारीक कटा प्याज- 1 चम्मच

• चाट मसाला- स्वादानुसार

• लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

• बारीक कटी धनिया पाउडर- सजावट के लिए

विधि :

मटर को 8 घंटे के लिए पानी में भिगोएं। पानी निथार कर मटर को कुकर में डालें और उसमें आवश्यकतानुसार पानी, नमक और अदरक डालें। 15 मिनट तक कुकर में पकाने के बाद मटर को एक पैन में निकालें और धीमी आंच पर मटर को पकाएं और उसे मैश करें। गैस ऑफ करें। मटर में नीबू का रस, प्याज, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और आलू की टिक्की के साथ पेश करें।

केले के पत्ते में बना स्वादिष्ट एला आड़ा चखिए तो जरा

 

केरल का नाम सुनकर इडली सांभर और डोसा जेहन में आता है। जबकि देखा जाए तो वहां का सबसे हिट ब्रेकफास्ट डिश है एल आड़ा।