Home Blog Page 1967

दो घंटे बंद रहा उदयपुर का रोडवेज बस डिपो

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर संभाग मुख्यालय का रोडवेज बस डिपो मंगलवार को दो घंटे तक बंद रहा। बंद के दौरान ना तो कोई रोडवेज बस आ सकी और ना ही डिपो से बाहर एक भी बस निकल पाई।

मंगलवार को राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने वेतन की मांग को लेकर बस डिपो के मुख्य द्वार पर चक्का जाम कर दिया। संयुक्त रोडवेज मोर्चे के रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन बकाया होने की मुख्य समस्या रखी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के बच्चों के स्कूल की फीस, मकान किराया व अन्य किस्तें समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं।

एलपीजी पर सरकार लोगों को लूट रही है : माकपा

Government fleecing people over LPG : CPI M
Government fleecing people over LPG : CPI M

सबगुरु न्यूज नई दिल्ली। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह गैस सिलेंडर पर पूरी सब्सिडी खत्म होने तक रसोई गैस सिलेंडर पर हर महीने चार रुपए दाम बढ़ाकर लोगों को लूट रही है।

सीरिया में हवाई हमले में 60 नागरिकों की मौत

60 civilians killed in US airstrikes in Syria
60 civilians killed in US airstrikes in Syria

सबगुरु न्यूज दमिश्क। सीरिया के पूर्वी प्रांत दियर अल-जौर में मंगलवार को अमरीकी नेतृत्व में हुए हवाई हमलों में करीब 60 नागरिक मारे गए।

दूध से होने वाले नुकसान के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

drawbacks of milk

हम सब जन्म से दूध पीते आये हैं। बचपन में माँ अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं उसके बाद हम बच्चों को दूध की आदत शुरू से डालते हैं ताकि बच्चा जीवनभर स्वस्थ बना रहे। आप सभी जानते होंगे की दूध पिने से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे कई स्त्रोत रहते है जो काफी फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन दूध पिने के अनेक फायदे होने के साथ उसके कई नुक्सान भी हैं।

मॉडर्न न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि दूध पीने के जितने फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा फायदे दूध नहीं पीने के हैं। इसको लेकर कई रिसर्च और स्टडीज भी हुई हैं जो साबित करती है कि दूध छोडऩे के कई फायदे हैं। मुम्बई की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट भुवनेश्वरी गुप्ता भी इन स्टडीज की पुष्टि करती हैं। इन्हीं स्टडीज और रिसर्च के हवाले से हम बता रहे हैं- दूध छोडऩे के होते है ये फायदे।

VIDEO: इन्दर कुमार की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु

1-डाइजेशन अच्छा होगा
लैक्टोज इनटालरेंस के कारण पेट फूलना, गैस डायरिया और पेट में मरोड़ हो सकती है।

2-एकेन से बचाव होगा
अध्ययन में पाया कि दूध में एनाबलिक स्टेरायडस होते है जो एकेन जैस प्राब्लम पैदा करते है।

VIDEO: इन चीजों से बचे यह चीजे करती है आपको बीमार

3-प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम होगा
डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद कैल्शियम प्रोस्टेट और ओवेरियन हैंसर का खतरा बढ़ाता है।

4-डायबिटीज का रिस्क कम होगा
हाई ग्लायसेमिक इंडेक्स में शामिल दूध ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है।

5-कोलेस्ट्राल कम होगा
दूध की एक सर्विग में 24 एमजी तक कोलेस्ट्राल होता है।

JIO BREAKING: 4G सिम में चलेगी अब 3G मोबाइल में

6-फैट कम होगा
होल मिल्क की एक सिंगल सर्विग में रोज की जरूरत का 20 फीसदी तक सैचुरेटेड फैट होता है।

7-मिल्क एलर्जी से बचाव होगा
लैक्टोज इनटालरेंस की तरह मिल्क एलर्जी से कई तरह के रिएक्शन वामिटिंग जैसी प्राब्लम हो सकती है।

VIDEO: झरने में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति

8-वेट गें से बचाव होगा
कई स्टडीज में पाया गया है कि ज्यादा दूध पिने वाले लोगो का वजन ज्यादा बढ़ता है।

9-एंटीबायोटिक्स रेजिस्टेंस से बचाव होगा
ज्यादातर गे भैसों को एंटीबायोटिक्स से कई डोज दिए जाते है जिससे उनके दूध में एंटीबायोटिक्स के प्रति रेजिस्टेंस पैदा हो जाता है|

सपना की शादी का खुलासा और लाखो नौजवानो की चाहत

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

 

शतंरज : विएल चैम्पियनशिप में ड्रॉ खेल शीर्ष पर पहुंचे हरिकृष्ण

सबगुरु न्यूज़ बिएल (स्विट्जरलैंड), 1 अगस्त| भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्ण ने बिएल शतरंज चैम्पियनशिप के सातवें राउंड में चेकगणराज्य के ग्रैंड मास्टर डेविड नवारा के साथ ड्रॉ खेल शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने काले मोहरों से खेलते हुए चेकगाणराज्य के खिलाड़ी के आक्रामक खेल के आगे रक्षात्मक रूख अख्तियार किया और सिर्फ 24 चालों में बाजी ड्रॉ करा ली।

हरिकृष्ण के रक्षात्मक खेल के कारण दोनों खिलाड़ी अपनी चालों को दोहराते देखे गए।

मैच के बाद हरिकृष्ण ने कहा, “यह बराबरी का मैच रहा। हमें अपनी चालें दोहरानी पड़ी और इसके बाद हम दोनों मैच ड्रॉ करने पर राजी हो गए।”

टूर्नामेंट अपने समापन की ओर है ऐसे में भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वह हालांकि इस स्थान पर तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। उनके हिस्से पांच ड्रॉ और दो जीत हैं।

अगले दौर में वह फिडे विश्व चैम्पियन और यूक्रेन के रुसलान पोनोमारियोव के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।