
फिल्में देखते समय तकनीकी पक्ष पर गौर करती हैं रीना अग्रवाल

मुंबई। ‘क्या मस्त है लाइफ’ और ‘एजेंट राघव-क्राइम ब्रांच’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री रीना अग्रवाल खुद में फिल्मों से सीखने की प्रवृत्ति पाती हैं और फिल्म के तकनीकी पक्ष को सीखने की कोशिश करती हैं।
दक्षिण अफ्रीका के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 2 मरे

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के एफएनबी स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई।
आकोला में चोरियों से लोग परेशान

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला कस्बे में इन दिनों चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के चलते आमजन त्रस्त हैं। आए दिन कहीं न कहीं ताले टूट जाते हैं। शनिवार रात को भी चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। एक दुकान से चोर कुछ ले जाए नहीं पाए, लेकिन दूसरी दुकान से डीजे साउण्ड की मशीन व इलैक्ट्रोनिक सामान ले गए।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रमेश पुत्र पूरणमल राव की दुकान का ताले तोड़े। सूचना पर आकोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व दुकान का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात चोर जवाहर नगर कॉलोनी स्थित मकान के बरामदे में खाट पर सोए हुए मकान मालिक हीरालाल तेली के कान में पहनी सोने की मुरकी खींच कर ले गए थे। रात को दो बजे चोर घर में घुसा था।
आकोला कस्बे में चोर गिरोह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। कुछ दिनों पहले पहले लाखों रुपए व जेवर की चोरी हुई थी। दो मोटर साइकिल भी अभी तक नहीं मिल पाई हैं। कस्बे में रात्रि गश्त शुरू हो जाने के बावजूद भी चोरियां जारी हैं।
‘ए जेंटलमैन’ मियामी में फिल्माई गई पहली बॉलीवुड एक्शन फिल्म!
