मुंबई, 28 जुलाई|
‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इंदर कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 45 साल के थे।
अभिनेता की पहली पत्नी सोनल के पिता राजू करिया ने अमरावती से फोन पर आईएएनएस के साथ इस खबर की पुष्टि की।
VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा
करिया ने आईएएनएस को बताया, “यह दिल का दौरा था। यह देर रात करीब दो बजे के आसपास हुआ। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।”
इंदर ने अंधेरी स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।
VIDEO: चीन ने भारत में फिर भेजा एक नया जुगाड़
करिया ने कहा कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यारी रोड स्थित शमशान घाट पर शाम चार बजे होगा।
इंदर के परिवार में उनकी पहली पत्नी से खुशी और दूसरी पत्नी पल्लवी हैं।
VIDEO: बन्दर ने बच्चे को किया परेशान और खूब मजे लिए
करिया ने बताया कि अभिनेता कोलकाता के रहने वाले थे, लेकिन जयपुर उनका जन्म हुआ था और उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया है।
VIDEO: देखिये इस हॉट मॉडल का वर्कआउट मोटिवेशन
इंदर ने ‘मासूम’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘तिरछी टोपीवाले’, ‘कुंवारा’, ‘बागी’ और ‘कहीं प्यार न हो जाए’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ की शूटिंग कर रहे थे।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE


बॉलीवुड में छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता जो कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया इंद्र कुमार को आप नाम से ना पहचाने लेकिन इंद्र कुमार सलमान खान के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं जिन्हें अपने उनके साथ कई पिक्चरों में भी देखा होगा जैसे की सलमान खान की जैसे Tumko Na Bhool Paayenge, Wanted और कहीं टीवी सीरियल जैसे कि सास भी कभी बहू थी|
