Home Blog Page 2036

कांस्टेबल भर्ती व अधिकारियों के प्रमोशन जल्द: डीजीपी भट्ट

dgp-manoj-bhatt

सोहन सिंह के मेदांता से छुट्टी पर जताई खुशी

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। आनंदपाल एनकाउंटर मामले में घायल हुए कमाण्डो सोहन सिंह की हालात में सुधार होने और मेदांता चिकित्सालय से छुट्टी होने पर राज्य के डीजीपी मनोज भट्ट ने खुशी व्यक्त की। डीजीपी मनोज भट्ट गुरुवार को उदयपुर दौरे पर रहे।

डीजी भट्ट ने कहा कि जब तक सोहन सिंह के पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हो जाता तब तक उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कांस्टेबल भर्ती व विभागीय अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर विज्ञप्ति तैयार की जा चुकी है। प्रमोशन के लिए बोर्ड भी गठित किए जा चुके हैं।

डीजी भट्ट डूंगरपुर से उदयपुर पहुंचे और शहर के समीप बड़ी गांव में बने पुलिस अन्वेषण भवन में नवनिर्मित सात कमरों का उद्घाटन किया। भट्ट के पहुंचते ही पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इस मौके पर उदयपुर एसपी आरपी गोयल, चितौड़गढ़ एसपी प्रसन्न खमेसरा व बांसवाड़ा एसपी कालूराम रावत सहित रेंज के कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने परिसर में ही पौधरोपण भी किया।

एमजी में विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर संभाग के सबसे बड़े राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में सत्र 2017-18 के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अन्तरिम वरीयता सूची गुरुवार को जारी कर दी गई।

प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने बताया कि वरीयता सूची में आने वाली छात्राओं के पास एस.एम.एस. सूचना पहंुचा दी गई है। प्रवेश सूची में आने वाली छात्राएं 29 जुलाई तक महाविद्यालय के सम्बन्धित विभागों में उपस्थित हो कर अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ई-मित्र पर फीस जमा करा सकती हैं।

जनजाति विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में स्थित गोविन्द गुरु जनजाति विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची के जारी होने के उपरांत राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विषय में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के अकादमिक प्रभारी डॉ. सर्वजीत दुबे ने बताया कि राजनीति विज्ञान विषय में दिव्यांग की 2, अन्य पिछड़ा वर्ग की 7 एवं अनुसूचित जाति कोटे की 5 सीटें रिक्त हैं। इसी प्रकार इतिहास विषय में दिव्यांग के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग की 6 सीट एवं अनुसूचित जाति कोटे की 6 सीटें रिक्त है। इन दोनों विषयों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन जमा करा सकते हैं।

आकोला में पकड़ा ‘नटवरलाल’, पिटाई के बाद फरार

संदिग्ध व्यक्ति से बरामद दस्तावेज

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक नटवरलाल टाइप आदमी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। पिटाई के बाद वह फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उस आदमी के पास नौ बैंक की पास बुक हैं और सात चेक बुक भी मिली हैं। उसने कई लोगों के आधार कार्ड उसके पास रखे हुए हैं। वह आदमी किसी को अपनी जाति कुछ और तो किसी को कुछ और बताता है। दो मोबाइल और पांच एटीएम कार्ड भी उसके पास से मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह फतहनगर क्षेत्र से किसी से 18 हजार रुपए ठग कर लाया है।

 

संदिग्ध व्यक्ति से बरामद दस्तावेज

हालांकि, पिटाई के बाद वह युवक फरार हो गया। पुलिस तक भी मामला पहुंचा। अब पुलिस फरार युवक और उसके झांसे में आए किसी फरियादी को ढूंढ़ रही है, ताकि मामला दर्ज कर सके।

उदयपुर में निसान की रेडी-गो नए वेरियेंट में हुई लाॅन्च

उदयपुर में निधि कमल निशान पर बिक्री के लिए जारी

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। चार पहिया वाहन निर्माता कम्पनी निसान इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित गाड़ी डेटसन रेडी-गो दो वेरियेंट के साथ गुरुवार को लाॅन्च की गई। उदयपुर में इसके अधिकृत डीलर मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित निधि कमल निशान के शोरूम पर बिक्री के लिए जारी किया गया।

निधि कमल निसान के महाप्रबंधक हेमेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि कम्पनी ने इस नई गाड़ी को नए फीचर्स के साथ उतारा है। इसमें एक लीटर का 68 बीएचपी का पावरफुल इंजन दिया गया है। इस गाड़ी का माइलेज 22.5 लीटर प्रति किलोमीटर है।

इस गाड़ी को पांच रंगों में उतारा गया है। इस गाड़ी का ग्राउण्ड क्लीयरेंस 185 एमएम दिया गया है जो इस श्रेणी का गाड़ियों में यह सर्वाधिक है। यह गाड़ी सामान्य रूप से सवा चार लाख में ग्राहक के हाथों में पहुंच जाएगी।