Home Blog Page 2037

उदयपुर में सुबह से शाम तक ढाई इंच बारिश

0
उदयपुर में जिला कलक्ट्रेट के पास देहलीगेट चौराहे पर भरा पानी

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर में गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि जगह-जगह डेढ़ से तीन फीट पानी भर गया। शहर के देहलीगेट चौराहे पर पानी भर जाने से कई वाहन बंद पड़ गए। यही नहीं, वहां खड़े कई वाहन पानी के वेग के साथ बह कर गिर गए।

तेज बारिश से उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी में भी जगह-जगह पानी भर गया। विद्या विहार रोड पर पानी भरा तो वैशाली अपार्टमेंट जाने वाली रोड पर पानी नदी की तरह बहा।

मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में भी जगह-जगह पानी भरा। प्रतापनगर बाइपास पर भी पानी के कारण गाड़ियों की कतार लग गई। पानी भर जाने से गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में वाहन धीरे-धीरे संभल कर चले और कतार लम्बी होती गई।

उदयपुर में मार्बल खदान में मजदूर डूबा

24 घण्टे बाद मिला शव

ऋषभदेव के मसारों की ओबरी स्थित मूमल मार्बल माइंस का हादसा

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में स्थित एक मार्बल खदान में भरे पानी में श्रमिक डूब गया। बुधवार को काम करते हुए डूबे श्रमिक का शव गुरुवार को मिला।

घटना मूमल मार्बल माइंस में हुई। यह श्रमिक गहरी माइंस में मशीन पर काम कर रहा था, तभी असंतुलित होकर पानी से भरी खाड़ी में गिर गया। इस हादसे की खबर सुनते ही कई ग्रामीण और मजदूर के परिजन रिश्तेदार इकट्ठे हो गए।
बुधवार शाम से रात तक शव को खोजा गया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार सुबह से पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जब स्थानीय मजदूरों और गोताखोरों को शव नहीं मिला तो उदयपुर से गोताखोरों को बुलाया गया। आखिर दोपहर बाद शव निकाला गया।

परिजनों का कहना है कि खाड़ी में लबालब पानी भरा हुआ था। इसके बावजूद मजदूरों को सुरक्षा के साधन और उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए।

हाई हील के हैं शौकीन तो ये ख़बर जरूर पढ़े

High heel's are fond of reading this news

सबगुरु न्यूज़: हमारे पैरों के सोल पर 2 लाख से ज्यादा तंत्रिकाएं होती हैं। जो सीधा दिमाग को सिगंल देती हैं, लेकिन लगातार हील्स पहनने से इन नर्व सेंसर को नुकसान पहुंचता है। जानिए हाई हील्स पहनना आपके लिए कैसे नुकसानदायक हो सकता है।

VIDEO: संवेदक बोर्ड के लिए 7 भारतीय सिनेमा जो बेहद हॉट थे

घुटनों पर असर
हाई हील की सैंडिल पहनने से घुटनों पर बहुत दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से हाई हील पहनने वालों को अक्सर घुटने में दर्द की शिकायत बनी रहती है।

VIDEO: जालिम बाप ने बेहरमी से काटा अपनी बेटी का गला

वजन में असंतुलन
हाई हील की सैंडिल पहनने से वजन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से सभी ज्वाइंट्स और हड्डियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन ने माँगा तलाक आखिर क्यों देखिये

पीठ दर्द की शिकायत
संतुलन बनाने के चक्कर में स्पाइन पर असर पड़ता है और पीठ दर्द एक हमेशा रहने वाला दर्द बन जाता है।

VIDEO: अभिनेत्री राधा सिंह मौत के वक्त थी गर्भवती थी जाने इनकी मौत का राज इस वीडियो में

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

करीना की तरह आप भी ऐसे सजाएं ट्रेंडी प्रेग्नेंसी वॉर्डरोब

 

बॉलीवुड की ​डीवा करीना कपूर ने बीते साल बेटे तैमुर का जन्म दिया। करीना ने प्रेग्नेंसी ​पीरियड के दौरान जहां अपना काम जारी रखा वहीं, उन्होंने एक से एक स्टाइलिश आउटफिट पहने।

नीतीश के पाला बदलते ही सांसद अली अनवर हुए बागी

Split within JDU as MP Ali Anwar says conscience does not allow him to follow nitish kumar
Split within JDU as MP Ali Anwar says conscience does not allow him to follow nitish kumar

पटना। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (युनाइटेड) की दोस्ती भले टूट गई हो, लेकिन दोनों दलों में इसे लेकर बगावती सुर उठने लगे हैं।