Home Blog Page 2071

पाकिस्तानी राजनीतिक दलों को विदेशों से मिल रहा धन : पीटीआई

Pakistani political parties receive foreign  funds : PTI
Pakistani political parties receive foreign funds : PTI

इस्लामाबाद। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने देश की कुछ राजनीतिक पार्टियों पर लीबिया, सऊदी अरब तथा ईरान जैसे देशों से धन लेने का आरोप लगाया है।

मानव गंगवानी के लिए रैंप पर जलवे बिखेरेंगी दिशा पटानी

Disha Patani
disha Patani to walk for manav Gangwani show at ICW 2017

नई दिल्ली। अभिनेत्री दिशा पटानी मंगलवार को इंडिया कोट्योर वीक (आईसीडब्ल्यू)-2017 में डिजाइनर मानव गंगवानी की शोस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरेंगी।

तुलसी एनकाउंटर : आरोपी सीआई अब्दुल रहमान का आवेदन खारिज

सबगुरु न्यूज उदयपुर। बहुचर्चित तुलसी एनकांउटर मामले में मुम्बई जिला न्यायालय ने दूसरे दिन मंगलवार को सुनवाई करते हुए आरोपी सीआई अब्दुल रहमान के आवेदन को खारिज कर दिया। जबकि, एक दिन पूर्व ही सोमवार को हैड कांस्टेबल दलपतसिंह को रिहा कर दिया था।

गुजरात सीमा पर जुए के अड्डे पर छापा, 85 गिरफ्तार

उदयपुर आईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर आईजी के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने सोमवार रात राजस्थान-गुजरात सीमा पर जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 85 जुआरियों को तीन पत्ती खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। सोमवार रात की गई कार्रवाई में 40 लाख के करीब नकद और लगभग दो करोड़ रुपए का हिसाब मिला है। आईजी के निर्देश पर टीम ने पूरी तरह गोपनीय कार्रवाई की। छापा मारने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर बृजेश सोनी के नेतृत्व में टीम ने छापे की कार्रवाई डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाने से 7 किलोमीटर दूर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के बिछीवाड़ा-रतनपुर पर एक होटल पर की गई। होटल का नाम सिग्नेचर बताया गया है। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में से अधिकतर गुजरात के उद्यमी हैं।

होटल में गुजरात के व्यापारियों के लिए केसिनो की तरह अलग से व्यवस्था थी। इसमें शराब भी खुलेआम परोसी जा रही थी। टीम के पहुंचते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। मंगलवार को बिछीवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर 85 लोगों के खिलाफ इस्तगासा तैयार किया गया।

बाढ़ग्रस्त गुजरात के हवाई दौरे पर निकले पीएम मोदी

Gujarat rain havoc : PM Narendra Modi to conduct aerial survey of flood hit areas
Gujarat rain havoc : PM Narendra Modi to conduct aerial survey of flood hit areas

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात में आई भीषण बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने रवाना हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के अनुरोध पर मोदी गुजरात का हवाई सर्वेक्षण करने निकले हैं।